विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dengue: मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय, रहेंगे स्वस्थ और सुरक्षित

By Saloni UpadhyayEdited By:
Published: Sat, 15 Oct 2022 03:16 PM (IST)

Dengue इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। इसके लिए आपको साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है जिससे ...और पढ़ें

Dengue: ये मच्छर आपके घर में रखे कूलरों, गमलों के पानी में भी पाये जाते हैं।
Dengue: ये मच्छर आपके घर में रखे कूलरों, गमलों के पानी में भी पाये जाते हैं।

 नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dengue: बदलते मौसम के कारण डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। डेंगू बुखार से आपका शरीर टूट-सा जाता है। ये आपके इम्यून सिस्टम ( Immune system) को कमजोर करता है। इसका संक्रमण मच्छर काटने से फैलता है। यह एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से होता है। घर के आसपास गंदे नाली में मच्छर ज्यादा पैदा होते हैं। ये मच्छर आपके घर में रखे कूलरों, गमलों के पानी में भी पाये जाते हैं। तो आइए जानते हैं, इन मच्छरों से छुटकारा पाने के आसान उपाय।

डेंगू के खतरे से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

पौधे

कुछ ऐसे पौधे होते हैं, जो मच्छरों को दूर भगाने में काम आते हैं। जैसे- नीम, तुलसी, यूकेलिप्टस आदि पेड़ हैं। इन पेड़ों को आप अपने घर के आसपास जरूर लगाएं।

धूप

घर के खिड़की दरवाजे हमेशा बंद रहने से भी मच्छर फैलते हैं। बेहतर है कि दिन में आप अपने घर के खिड़की दरवाजों को खोल लें ताकि धूप और हवा आ सकें। आपके घर में जो भी किटाणु पनप रहे होंगे, धूप के कारण ये नष्ट हो जाते हैं।

घर की साफ-सफाई

डेंगू से बचने के लिए घर की साफ-सफाई करना सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आप कूलर, गमले में जमे हुए पानी का ध्यान रखें। जब कूलर का यूज न हो तो इसमें पानी न डालें, इसे साफ कर के ढक दें। कई बार गमले में  जरूरत से ज्यादा पानी डालने पर भी मच्छर पनपते हैं, इसका ध्यान रखें।

नाली की साफ-सफाई

डेंगू से बचने के लिए नाली की सफाई करना बहुत जरूरी है। अक्सर लोग नालियों की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे मच्छर आसानी से पैदा हो जाते हैं और ये कई खतरनाक बीमारियां फैलाते हैं।

मच्छरदानी

सोते समय आप मच्छरदानी जरूर लगाएं। इसके अलावा उस जगह पर जाने से बचें, जहां मच्छर ज्यादा पनपते हों। शाम में पार्क वाले एरिया में मच्छर होने की ज्यादा संभावना होती है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik/Pexel