विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Tips: डायबिटीज में जड़ी-बूटी से कम नहीं हैं मेथी के दाने, जानें इसे डाइट में कैसे करें शामिल

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Tue, 17 Oct 2023 01:13 PM (IST)

Health Tips किचन में मौजूद मसाले खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने ...और पढ़ें

Fenugreek Seeds Health Tips: मेथी दाने के फायदे
Fenugreek Seeds Health Tips: मेथी दाने के फायदे

HighLights

  1. मेथी के बीजों में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट गुण पार्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
  2. मेथी के बीज ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी होते हैं।
  3. फाइबर से भरपूर मेथी का पानी पीने से ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहते है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: भारतीय किचन में मेथी दाने का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। मेथी के बीज घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही लाभदायक है।

इन बीजों में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट गुण पार्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी मेथी के बीज फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा ये बीज पाचन को बेहतर बनाते हैं, साथ ही वजन कम करने में भी मदद करते हैं।

इन बीजों का इस्तेमाल सदियों से कारगर घरेलू उपाय के रूप में किया जाता है। मेथी के बीज ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी होते हैं। ऐसे में अगर डायबिटज के मरीज रोजाना मेथी के इन छोटे-छोटे दानों को अपने डाइट में इस्तेमाल करें, तो शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं, डायबिटीज के मरीज मेथी के दानों को डाइट में कैसे शामिल करें।

मेथी की चाय

इसे बनाने के लिए एक पैन में पानी लें, इसमें मेथी के दाने डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह उबाल लें। अब इसे छान लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। फिर मेथी की चाय का आनंद लें।

यह भी पढ़ें: सेहत का खजाना हैं काले तिल, जानें इसे खाने के बेहतरीन लाभ

मेथी का पानी

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो रोजाना सुबह में खाली पेट मेथी का पानी पी सकते हैं। इससे ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहता है। इसके लिए नियमित रूप से रात में एक कटोरी में 2 चम्मच मेथी दाने लें और इसमें पानी डालें। रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दें। सुबह इसे छान लें और पिएं।

मेथी दाने का इस्तेमाल आप खाने में तड़का लगाने के लिए भी कर सकते हैं, जिससे खाने का स्वाद बढ़ता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें: वजन कम करना हो जाएगा आसान, बस फॉलो करें वेट लॉस का 30-30-30 नियम

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik