विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weight Loss Tips: वजन कम करना हो जाएगा आसान, बस फॉलो करें वेट लॉस का 30-30-30 नियम

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 13 Oct 2023 12:51 PM (IST)

Weight Loss Tips वजन कम करने के लिए लोग न जाने कितने तरीके अपनाते हैं। कई लोग तो वेट कंट्रोल ...और पढ़ें

Weight Loss Tips: क्या है वेट लॉस 30-30-30 नियम
Weight Loss Tips: क्या है वेट लॉस 30-30-30 नियम

HighLights

  1. वजन कम करने के लिए आप कुछ नियम फॉलो कर सकते हैं।
  2. जानें क्या है वेट लॉस का 30-30-30 नियम।
  3. वेट कंट्रोल करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कैलोरी बर्न करना।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण वजन बढ़ना आम समस्या है, लेकिन बढ़ते वजन के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर वजन कंट्रोल किया जा सकता है। वेट कंट्रोल करने के लिए आप 30-30-30 नियम भी फॉलो कर सकते हैं, जो वजन कम करने के लिए प्रभावी उपाय हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है 30-30-30 नियम।

कैलोरी बर्न करें

वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, कैलोरी पर नियंत्रण करना। कैलोरी बर्न करने के लिए आप खाने की आदतों में बदलाव कर सकते हैं। अगर आप अपनी डेली डाइट में 30 प्रतिशत कैलोरी की कमी का लक्ष्य रखते हैं, तो वजन घटने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में पानी से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करना चाहिए।

भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाएं

खाना खाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है ठीक तरह से चबाना। भोजन चबाकर खाने से पाचन स्वस्थ रहता है और वजन भी कम होने में मदद मिलती है। आप खाने का स्वाद और लाभ लेने के लिए कम से कम 30 मिनट का समय लें, जिससे आप भोजन पर ध्यान केंद्रित कर इसका लुत्फ उठा पाएंगे।

कई लोग खाना खाते समय टीवी देखते हैं या फोन चलाते हैं। ये सारी आदतें सेहत को प्रभावित करती हैं। आप कभी भी जल्दबाजी में खाना न खाएं। लंच, डिनर या ब्रेकफास्ट करने के लिए समय जरूर निकालें। धीरे-धीरे चबाकर खाने से भोजन आसानी से पचता है और वजन कम होने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें: बैंगनी पत्ता गोभी खाने से शरीर को मिलते हैं ढेरों फायदे, आज से ही करें अपनी डाइट में शामिल

एक्सरसाइज करें

वजन कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। वजन कम करने के लिए आप रोजाना 30 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें। नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करने से न केवल कैलोरी बर्न होती है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती हैं। आप रोजाना जॉगिंग, स्विमिंग, साइकिलिंग आदि 30 मिनट तक कर सकते हैं, जिससे आप फिट रहेंगे।

यह भी पढ़ें: पौष्टिक गुणों से भरपूर है साबूदाना, एनर्जी बूस्ट करने से लेकर पाचन तक में फायदेमंद

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik