Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोज सुबह खाली पेट टहलने से मिलते हैं कई फायदे, सिर से लेकर पेट तक पूरा शरीर रहेगा दुरुस्त

    रोज सुबह खाली पेट टहलना एक हेल्दी आदत है जो शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद होती है।यह वेट लॉस करने में मदद करता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखता है। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है,जिससे दिल की सेहत बनी रहती है।इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है,और हड्डियों व जोड़ों के लिए लाभकारी होता है। यह फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाकर त्वचा में निखार लाने में भी मदद करता है।

    By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Fri, 20 Jun 2025 05:33 PM (IST)
    Hero Image

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान और तनाव का सीधा असर हमारे शरीर और मन पर पड़ता है। ऐसे में रोज सुबह खाली पेट टहलना, सेहत के लिए एक वरदान साबित हो सकता है। यह न केवल शरीर को एनर्जेटिक और सक्रिय बनाए रखता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद भी करता है। ताज़ी हवा में गहरी सांसें लेना, हल्की धूप सेंकना और प्रकृति के करीब रहना शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं रोज सुबह खाली पेट टहलने के  जबरदस्त फायदों के बाद में-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेट लॉस में सहायक

    सुबह खाली पेट टहलने से शरीर की चर्बी तेजी से बर्न होती है। यह एक नेचुरल फैट बर्निंग प्रोसेस को एक्टिवेट करता है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है।

    मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है

    डेली सुबह टहलने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे शरीर ऊर्जा को बेहतर तरीके से उपयोग करता है। इससे खाना जल्दी पचता है और शरीर फिट रहता है।

    यह भी पढ़ें- क्‍या है वॉकिंग का नया 6-6-6 फॉर्मूला? एक महीने करके देखें, वजन भी होगा कम; द‍िल भी रहेगा तंदुरुस्‍त

    ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है

    डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह की सैर बेहद फायदेमंद होती है। यह इंसुलिन सेंस्ट्विटी बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

    दिल को मजबूत बनाता है

    नियमित टहलने से हार्ट हेल्दी रहता है,ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस में रहता है। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाव करता है।

    इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

    टहलने से शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर इंफेक्शन से लड़ने में सक्षम बनता है।

    मेंटल स्ट्रेस और डिप्रेशन कम करता है

    सुबह-सुबह टहलने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो मूड को बेहतर बनाता है। यह तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है।

    पाचन क्रिया में सुधार करता है

    खाली पेट टहलने से आंतों की कार्यक्षमता बढ़ती है, जिससे खाना अच्छे से पचता है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

    हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है

    सुबह टहलने से हड्डियों में कैल्शियम का अवशोषण बेहतर होता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और गठिया का खतरा टलता है।

    फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाता है

    गहरी सांस लेकर टहलने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है, जिससे सांस से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है।

     त्वचा में निखार लाता है

    सुबह की ताजी हवा और पसीना शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।

    यह भी पढ़ें- आप भी कर रहे हैं जरूरत से ज्यादा वॉक, तो अनजाने में सेहत को पहुंचा रहे हैं 5 नुकसान