विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munakka Benefits: हड्डियों को स्वस्थ रखने से लेकर वजन बढ़ाने तक, जानिए मुनक्का खाने के अनोखे फायदे

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 04 Aug 2023 08:19 PM (IST)

Munakka Benefits मुनक्का सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक तत्वों से भरपूर ...और पढ़ें

Munakka Benefits: मुनक्का खाने के है गजब के फायदे
Munakka Benefits: मुनक्का खाने के है गजब के फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Munakka Benefits: मुनक्का देखने में किशमिश के सामान ही होता है। बस इसका आकार थोड़ा बड़ा होता है। मुनक्का दो प्रकार के होते हैं, एक लाल और एक काला मुनक्का। इसे खाने के कई फायदे होते हैं। मुनक्का पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा यह शरीर में खून की पूर्ति करता है। अगर आप मुनक्का नियमित रूप से डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे वात, पित्त और कफ जैसी परेशानियां दूर होती हैं । मुनक्का में विटामिन-A और विटामिन-E पाया जाता है जो स्किन को दुरुस्त रखता है। मुनक्का खाने के और भी कई फायदे हैं। आइए जानें...

मुनक्का खाने के ये हैं फायदे

  • मुनक्का में लो फैट और हाई एनर्जी की क्वालिटी होती है। इसलिए जब भी आपके पास नाश्ता करने का समय न हो या जिम के लिए आप लेट हो रहे हैं , तो 6-8 मुनक्का खा कर आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे
  • मुनक्का खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है, इसमें मौजूद फाइबर टॉक्सिक पदार्थों को शरीर से बाहर करता है। इसके लिए 8-10 मुनक्का को दूध में अच्छे से उबाल लें। फिर इसका सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या दूर हो सकती है।
  • मुनक्का खाने से विटामिन-B काम्प्लेक्स की कमी पूरी होती है। इसके अलावा यह कॉपर से भरपूर होता है, जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। रात के समय 8-10 मुनक्का को पानी में भिगो दें और सुबह उठकर खा लें, इससे खून की कमी दूर हो जाएगी।
  • वजन बढ़ाने में भी मुनक्का मददगार होता है। इसमें फ्रुक्टोज और ग्लूकोज पाया जाता है, जिससे एनर्जी मिलती है। 10-12 मुनक्का और 4-5 छुहारे को दूध में उबाल कर पीने से वजन बढ़ने में मदद मिलती है।
  • मुनक्का में विटामिन-A और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। जिससे आंखें स्वस्थ रहती हैं।
  • मुनक्का में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत रहती है।
  • रोजाना मुनक्का का सेवन करने से हार्ट अटैक की समस्या भी नहीं होती। सुबह एक गिलास दूध में 6-7 मुनक्का डालकर उबाल कर पीने से हार्टअटैक का खतरा कम होता होता है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik