Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेट लॉस से लेकर हाई बीपी कंट्रोल करने तक, जानें रोजाना सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे

    Coconut Water Benefits नारियल पानी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। यह एंटीफंगल एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। अगर आप इसे रोजाना खाली पेट पीते हैं तो इससे आपको कई फायदे मिलते हैं। नारियल पानी पीने से वजन कम होने में मदद मिलती है इसके अलावा हाई बीपी का स्तर सामान्य रहता है। चलिए जानते हैं नारियल पानी पीने के अनगिनत फायदे।

    By Saloni Upadhyay Edited By: Saloni Upadhyay Updated: Sat, 23 Dec 2023 11:51 AM (IST)
    Hero Image
    Coconut Water Benefits: नारियल पानी पीने के हैं अनगिनक फायदे

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Coconut Water Benefits: नारियल पानी सेहत का खजाना है। इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह आपके दिमाग और शरीर को ऊर्जावान रखता है। इसमें कम मात्रा में कैलोरी होती है। अगर आप रोजाना खाली पेट नारियल पानी पीते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और वजन कंट्रोल होता है। इसके अलावा भी कई फायदे होते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट नारियल पानी पीने के अनगिनत फायदे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वजन घटाने में सहायक

    नारियल पानी में बायोएक्टिव एंजाइम्स होते हैं, ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप रोजाना खाली पेट नारियल पानी पीते हैं, तो इससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

    आपको हाइड्रेटेड रखता है

    नारियल पानी में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। इसमें पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाली पेट पीने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहता है। आप इससे थकान, सुस्ती, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: फूड क्रेविंग की वजह से बढ़ने लगा है वजन, तो कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये नेचुरल उपाय

    कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार

    बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए नारियल पानी मददगार साबित हो सकता है। आप नियमित रूप से सुबह में नारियल पानी पीते हैं, तो इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

    हाई बीपी के मरीजों के लिए गुणकारी

    नारियल पानी में विटामिन-सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। इसे पीने से हाई बीपी के मरीजों को काफी फायदा होता है। अगर आप हाई बीपी से परेशान हैं, तो रोजाना नारियल पानी पिएं, इससे बीपी का स्तर सामान्य रहेगा।

    किडनी स्टोन के मरीजों के लिए लाभकारी

    आजकल किडनी की समस्या आम होती जा रही है। इससे बचने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप नारियल पानी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसे रोजाना पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। इससे किडनी के मरीजों को काफी फायदा मिलता है।

    ग्लोइंग स्किन के लिए

    नारियल पानी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये मुंहासों से लड़ने में मदद करते हैं। रोजाना नारियल पानी पीने से स्किन को काफी फायदा होता है, इससे आपकी त्वचा चमकदार होगी।

    यह भी पढ़ें: नए साल पर भूलकर भी न बनाएं इन्हें अपने रेजोल्यूशन का हिस्सा, नहीं तो हो सकता है नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik