विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Protein Powder: सेहत बनाने के लिए आप भी करते हैं जिम सप्लीमेंट्स का सेवन, तो जानिए इसके फायदे और नुकसान

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sun, 30 Apr 2023 03:48 PM (IST)

Protein Supplementsअगर आप हाई ब्लड प्रेशर शुगर या किसी अन्य बीमारी के शिकार हैं तो आपको सप्लीमेंट्स लेने से बचना ...और पढ़ें

Protein Supplements: सेहत बनाने के बजाय बिगाड़ ने दें प्रोटीन सप्लीमेंट्स
Protein Supplements: सेहत बनाने के बजाय बिगाड़ ने दें प्रोटीन सप्लीमेंट्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Protein Supplements: प्रोटीन पाउडर पोषक तत्वों का खजाना है, जो वजन कम करने, मांसपेशियों के निर्माण, मेमोरी बूस्ट करने में मदद करता है। इन सप्लीमेंट्स की प्रभावकारिता का परीक्षण करने के लिए कई अध्ययन किए गए हैं। रिसर्च के मुताबिक सप्लीमेंट्स का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता, तो वहीं कुछ अध्ययन बताते हैं कि ये स्वस्थ के लिए लाभदायक हैं। तो आइए जानते हैं, प्रोटीन सप्लीमेंट्स के बारे में जरूरी जानकारी।

क्या है प्रोटीन सप्लीमेंट्स

हरकीरत सिंह, फिटनेस प्रोफेशनल (अमेरिकन काउंसिल ऑन एक्सरसाइज) के अनुसार,  प्रोटीन सप्लीमेंट्स एक तरह का आहार पूरक है। यह प्राकृतिक और कृत्रिम तत्वों से बना होता है। आमतौर पर प्रोटीन तीन प्रकार के होते हैं। इसे बनाने के लिए मट्ठा, कैसिइन और पेड़- पौधे का इस्तेमाल किया जाता है।

दूध में नींबू डालने के बाद तरल पदार्थ बच जाता है, पानी है वे प्रोटीन, पनीर जो है, कैसिइन। जिसका रंग दूध की तरह सफेद है। मट्ठा तेजी से पचने वाला प्रोटीन है जबकि कैसिइन पचने में समय लगता है। प्रोटीन पेड़-पौधे जैसे सोयाबीन, मटर, चावल, आलू, या भांग से भी बनाया जा सकता है।

प्रोटीन सप्लीमेंट्स में आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो मांसपेशियां, हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं।

प्रोटीन सप्लीमेंट्स के फायदे

-अगर आप अपने डाइट में एमिनो एसिड शामिल करना चाहते हैं, तो प्रोटीन सप्लीमेंट के लिए किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।

- अध्ययनों के अनुसार एथलीटों को प्रोटीन सप्लीमेंटेस से काफी लाभ होता है, क्योंकि मांसपेशियों के निर्माण में  उन्हें समान्य व्यक्ति की तुलना में अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है। हालांकि सामान्य आहार से भी प्रोटीन की पूर्ति किया जा सकता है।

प्रोटीन सप्लीमेंट्स के नुकसान

- रिसर्च के अनुसार, अधिक मात्रा में प्रोटीन सप्लीमेंट्स के सेवन से पेट की समस्या हो सकती है। इससे आप लिवर और किडनी की बीमारी से भी परेशान हो सकते हैं।

- बाजार में मौजूद प्रोटीन सप्लिमेंट्स पर लिखा होता है कि यह प्रोटीन प्राकृतिक और हर्बल है, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि रिसर्च के अनुसार, अधिकांश हर्बल सप्लीमेंट्स सही गुणवत्ता वाले नहीं होते।

क्या प्रोटीन सप्लीमेंट्स स्किन के लिए भी हानिकारक है?

स्किन पर इसका सीधा दुष्प्रभाव नहीं है,लेकिन अधिक मात्रा में प्रटीन सप्लीमेंट लेने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। जिससे आप मुंहासे से भी परेशान हो सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं या नहीं?

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर, शुगर या किसी अन्य बीमारी के शिकार हैं, तो आपको सप्लीमेंट लेने से बचना चाहिए क्योंकि ये आपकी समस्या को और बढ़ा सकते हैं। कुछ प्रोटीन सप्लीमेंट्स में शक्कर, कैफीन और शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए अधिक मात्रा में केमिकल्स होते हैं। जिससे सेहत प्रभावित होता है। आप सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

क्या सप्लीमेंट्स महिलाओं के लिए फायदेमंद है?

जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है, अक्सर उन्हें हड्डियों की बीमारियों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया की समस्या होती है । रिसर्च के अनुसार, प्रोटीन हड्डियों की सेहत में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए, महिलाएं प्रोटीन सप्लीमेंट से लाभ उठा सकती हैं। हालांकि, संतुलित आहार से भी प्रोटीन की कमी की पूर्ति कर सकते हैं।

क्या घर का बना खाना प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा कर सकता है?

अगर आप फिट रहना चाहते हैं, तो संतुलित आहार का सेवन करें।

- मांसाहारी व्यक्ति के लिए प्रोटीन का स्रोत दूध, अंडे, चिकन, मछली आदि हैं।

-शाकाहारी व्यक्ति प्रोटीन की पूर्ति के लिए दूध या इससे बने खाद्य पदार्थ का सेवन कर सकते हैं। दाल में प्रोटीन उच्च मात्रा में पाया जाता है।

- अगर आप वीगन डाइट लेते हैं, तो इसमें प्रोटीन का स्रोत प्लांट-बेस्ड फूड का कॉम्बिनेशन हो सकता है।

हरकीरत सिंह- अमेरिकन काउंसिल ऑन एक्सरसाइज, फिटनेस प्रोफेशनल से बातचीत पर आधारित

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।