यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Happy Chocolate Day 2023: हर बात पर चॉकलेट से मुंह करते हैं मीठा, तो सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान
Happy Chocolate Day 2023 वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। रोज डे प्रपोज डे के बाद आज यानी 9 ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Chocolate Day 9th Feb 2023 in Hindi: वैलेंटाइन वीक का हर दिन प्रेमी जोड़े के लिए बहुत ही खास है। रोज डे, प्रपोड डे के बाद तीसरे दिन यानी आज 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। हर रिश्ते में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट बहुत मायने रखता है लेकिन जब बात हाल-ए-दिल बयां करने की आती है, तो चॉकलेट की महत्ता और भी बढ़ जाती है। अगर आपको प्यार का इजहार करना हो, तो फूलों के साथ चॉकलेट या किसी रूठे को मनाना हो, तो चॉकलेट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। त्योहार में भी गिफ्ट के तौर पर हम रिश्तेदारों या दोस्तों को चॉकलेट देते हैं। इसे खाने के कई फायदे भी हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन चॉकलेट खाने के सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि कुछ नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं, चॉकलेट के साइड इफेक्ट्स।
1.हड्डियां हो सकती हैं कमजोर
अगर आप जरूरत से ज्यादा चॉकलेट खाते हैं, तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक चॉकलेट ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकती है। अगर आप सीमित मात्रा में चॉकलेट का सेवन करते हैं, तो यह नुकसान नहीं पहुंचाती।
2.वजन बढ़ता है
जी हां, चॉकलेट खाने से वजन बढ़ सकता है। अगर आप काफी ज्यादा चॉकलेट खाते हैं, तो आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। दरअसल, इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।
3. अनिद्रा का शिकार
कई लोगों को चॉकलेट इतना पसंद होता है कि रात में उठकर भी चॉकलेट खाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यह अनिद्रा का कारण बनती है। चॉकलेट में कैफिन होता है। इसे जरूरत से ज्यादा खाने पर नींद की समस्या हो सकती है।
4. गैस की समस्या
अगर आपको पहले से गैस की समस्या है, तो चॉकलेट खाने से परहेज करें। एसिडिटी से जुड़ी समस्या में चॉकलेट न खाने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद कोको पाउडर गैस का कारण बनता है। जिससे सीने में जलन हो सकती है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Credit: Freepik
