Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किस विटामिन और मिनरल की कमी से कांपने लगते हैं हाथ? अनदेखा करने की न करें गलती; वरना बढ़ जाएगी मुसीबत

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 06:50 PM (IST)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का खयाल रखना मुश्किल हो गया है। खराब खानपान से शरीर में पोषक तत्वों की कमी देखने को म‍िल रही है। शरीर काे सही ढंग से काम करने के ल‍िए व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स की जरूरत होती है। ऐसे में इसकी कमी से आपको कई द‍िक्‍कतें हो सकती हैं।

    Hero Image
    क्‍या आप भी हाथ कांपने की समस्‍या से परेशान हैं? (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। इससे उन्‍हें कई तरह की द‍िक्‍कतें हो रही हैं। दरअसल, खराब खानपान से शरीर काे जरूरी पोषक तत्‍व नहीं म‍िल पाते हैं। इससे कई तरह की बीमार‍ियां और द‍िक्‍क्‍तें घेरने लगती हैं। उन्‍हीं में से एक है हाथ का कांपना और दूसरा अपने आप से हाथों में कोई हरकतें (ह‍िलना डुलना) होने लगना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आमतौर पर लोग इसे नॉर्मल थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेक‍िन अगर ये समस्‍या लगातार बनी रहती है तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। ये क‍िसी छ‍िपी हुई समस्‍या का संकेत भी हो सकता है। या फिर शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल की कमी से भी हो सकती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि क‍िन व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स की कमी से हाथ कांपने लगते हैं। आइए जानते हैं-

    इन विटामिन और मिनरल की कमी से कांपते हैं हाथ

    • आपको बता दें क‍ि विटामिन B12 नसों को हेल्‍दी रखने का काम करता है। साथ ही रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से हाथ कांपना और बाकी न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं।
    • व‍िटाम‍िन बी 12 के अलावा विटामिन D भी हमारे हड्डियों के साथ-साथ मसल्‍स और नसों को हेल्‍दी रखने का काम करता है। ऐसे में विटामिन D की कमी से न्यूरोलॉजिकल फंक्शन पर बुरा असर पड़ता है।
    • मैग्नीशियम भी हमारे शरीर के ल‍िए एक जरूरी मिनरल है। ये नसों और मसल्‍स को सही तरह से काम करने में मदद करता है। इसकी कमी हो जाए तो मसल्‍स में ऐंठन और हाथों में कंपन्‍न जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।

    विटामिन की कमी से जुड़े हैं ये भी लक्षण

    व‍िटाम‍िन और म‍िनरल्‍स की कमी से हाथ कांपने के साथ शरीर में और भी लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे-

    • थकान और कमजोरी: शरीर में एनर्जी की कमी होना और रोजाना के काम करने में परेशानी महसूस होना।
    • झुनझुनी या सुन्नपन: हाथ-पैरों में सुई चुभने जैसा अहसास होना। ये खासकर B12 और मैग्नीशियम की कमी से होता है।
    • फोकस करने में द‍िक्‍कत: फोकस करने में कठ‍िनाई महसूस होना या फ‍िर भूलने की आदत।
    • मसल्‍स में ऐंठन: कई बार पैरों या हाथों में बार-बार क्रैम्प होना भी इनके लक्षण हो सकते हैं।
    • मूड चेंज होना: चिड़चिड़ापन, स्‍ट्रेस या उदासी, साथ ही कमजोरी, बाल झड़ना या घाव का देर से भरना भी इनकी कमी के लक्षण हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- कमजोर इम्युनिटी और बीमारियों का घर बना शरीर? हो सकती है इन 4 Vitamins की कमी; डाइट पर दें खास ध्‍यान

    यह भी पढ़ें- घर का खाना खाने पर भी क्यों बीमार पड़ रहे हैं हम? न्यूट्रिशनिस्ट ने दिया इस पेचीदा सवाल का जवाब

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    comedy show banner
    comedy show banner