Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Exercises to Reduce Fat: रोजाना करें ये चार एक्सरसाइज, पेट चला जाएगा अंदर और कमर हो जाएगी पतली

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 10:48 AM (IST)

    Exercises to Reduce Belly Fat आज वेट लॉस करना किसी चुनौती से कम नहीं है। पेट और कमर पर जमी जिद्दी चर्बी निकाल पाना मुश्किल होता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको ऐसी कुछ आसान एक्सरसाइज बताएंगे जिन्हें आप भी आसानी से आजमा सकते हैं और स्लिम-ट्रिम लुक पा सकते हैं।

    Hero Image
    पेट पर जमी जिद्दी चर्बी से हैं परेशान, तो फॉलो करें ये एक्सरसाइजेस

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Exercises to Reduce Belly Fat: आजकल का लाइफस्टाइल ऐसा है, जिसमें हर दूसरा शख्स पेट की चर्बी से परेशान है। भला पतली कमर कौन नहीं चाहता है, इसके लिए लोग अलग-अलग तरह की डाइट या वर्कआउट ट्राई करते हैं, लेकिन अक्सर इसके लिए भी वक्त निकाल पाना आसान नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी कुछ एक्सरसाइज बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी फ्लैट टमी और पलती कमर पा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाइसिकल क्रंच

    आपकी पीठ को ये एक्सरसाइज एकदम फिट रखेगी। इसमें आपको अपने सिर को पकड़ते हुए अपनी एल्बोज को विपरीत घुटनों से टच करना है। इसके बाद सांस छोड़ते हुए इसी क्रम को दोबारा दोहराना है। ध्यान रखना होगा कि अपर बॉडी उतनी ही उठे जितने में आपकी कोहनी घुटनों को छू सके।

    यह भी पढ़ें- इन आदतों की वजह से बढ़ सकती है बैक पेन की प्रॉब्लम, इसे दूर करने के लिए ट्राई करें ये एक्सरसाइजेस

    चेयर लेग सर्कल्स

    मांसपेशियों को दुरुस्त करने के लिए चेयर लेग सर्कल्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसमें सीधे बैठकर अपने हाथों के चेयर के सहारे पकड़ना होगा। इनके 2-4 सेट करने से आपको फैट कम करने में बहुत मदद मिलेगी।

    हाई नीज

    इसमें आपको स्ट्रेट खड़े होकर दोनों पैरों को आसपास रखकर हाथों को बॉडी के साइड में रखना है। इसके बाद घुटने को दाएं घुमाकर, पैर को 90 डिग्री ऊपर घुमाना है। अब घुटनों को छाती के पास ले जाकर दूसरे पैर से भी इसी मेथड को रिपीट करना है। इससे पैर ऊपर नीचे ट्विस्ट होंगे जिससे बेली फैट कम होगा।

    बेंड डाउन पल्सेज

    शरीर में लैक्टिक एसिड की मात्रा के लिए ये एक्सरसाइज बेस्ट है। इसके लिए चेयर पर बैठे-बैठे पैरों को फैलाएं और दोनों हाथों से इन्हें छूते हुए सिर को नीचे करें। इस पोजीशन में कुछ सेकेंड रुकें और इसी के 30 सेकेंड के 2-4 सेट रिपीट करें। कमर के साइड की चर्बी को पिघलाने के लिए ये बेस्ट एक्सरसाइज है।

    यह भी पढ़ें- बट को शेप में लाने के साथ उसे मजबूत भी बनाती हैं ये एक्सरसाइजेस

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik