Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखना है फिट और खूबसूरत, तो करें ऐसी डाइट फॉलो

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 21 Jul 2022 02:49 PM (IST)

    देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी डाइट को लेकर कहती हैं कि वह देसी खाना ज्यादा पसंद करती हैं। इसके लिए वह दाल चावल रोटी सूप सलाद ताजे फल आदि चीजों का सेवन करती हैं। वहीं रोजाना जूस का भी सेवन करती हैं।

    Hero Image
    बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की तरह फिट रहने और खूबसूरत दिखने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय यानी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। प्यार से लोग प्रियंका को देसी गर्ल भी कहते हैं। देसी गर्ल फिटनेस पर विशेष ध्यान देती हैं। इसके लिए वह संतुलित आहार लेती हैं। साथ ही रोजाना योग और एक्सरसाइज जरूर करती हैं। इसके चलते वह हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। स्वंय प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और अपनी एक्टिविटी को फैंस के साथ शेयर करती हैं। अगर आप भी बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की तरह फिट रहना चाहते हैं, तो ये डाइट प्लान जरूर फॉलो करें। वहीं, रोजाना इन एक्सरसाइज को जरूर करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डाइट

    देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी डाइट को लेकर कहती हैं कि वह देसी खाना ज्यादा पसंद करती हैं। इसके लिए वह दाल, चावल, रोटी, सूप, सलाद, ताजे फल आदि चीजों का सेवन करती हैं। वहीं, रोजाना जूस का भी सेवन करती हैं। इसके अलावा, शरीर को हायड्रेट रखने के लिए 10 गिलास पानी रोजाना पीती हैं। पीसी ऑयली फ़ूड से परहेज करती हैं। हां, वह कभी-कभार स्ट्रीट फूड का भी सेवन करती हैं। इसके लिए वह चीजबर्गर और पिज्जा खाना पसंद करती हैं। वहीं, दिन की शुरूआत चीज सैंडविच और मिर्च की अचार से करती हैं।

    एक्सरसाइज

    वर्कआउट के बारे में देसी गर्ल का कहना है कि वह जिम लवर नहीं हैं, लेकिन फिट रहने के लिए वर्कआउट जरूर करती हैं। इसके लिए वह स्विमिंग यानी तैराकी का सहारा लेती हैं। स्वमिंग देसी गर्ल को बहुत पसंद है। इसके लिए वह स्वमिंग जरूर करती हैं। जब स्वमिंग करती हैं, तो एक बार में 10 लैप्स करती हैं। इसके अलावा, पीसी घंटों जिम में वर्कआउट करने के बजाय वॉकिंग करती हैं, सीढ़ी चढ़ती हैं और दूर में गाड़ी पार्क करती हैं। इससे देसी गर्ल को वॉकिंग के लिए टाइम मिल जाता है। आप फिट रहने के लिए इन नियमों का पालन कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।