विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Depression: पाना चाहते हैं अवसाद और घबराहट से छुटकारा, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Mon, 02 Jan 2023 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 02 Jan 2023 11:04 AM (IST)

Depression शरीर में पानी की कमी से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। डिहाइड्रेशन से थकान सुस्ती चक्कर पेशाब का ...और पढ़ें

Depression: पाना चाहते हैं अवसाद से छुटकारा, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स
Depression: पाना चाहते हैं अवसाद से छुटकारा, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Depression: अवसाद एक मानसिक विकार है। इस स्थिति में व्यक्ति काल्पनिक दुनिया में जीने लगता है। व्यक्ति के मन में यह ख्याल उमड़ता रहता है कि अब सबकुछ खत्म हो चुका है। यहां से वापसी नहीं हो सकती है। उसके जीवन में अब उजाला नहीं होगा। आसान शब्दों में कहें तो व्यक्ति अपने जीवन से पूरी तरह हताश और निराश हो जाता है। उसके मन में केवल नकारात्मक बातें चलती रहती हैं। इस स्थिति से बाहर निकलना आसान नहीं होता है। इसके लिए व्यक्ति को अंदर से मजबूत होना पड़ता है। साथ ही सही उपचार जरूरी है। अगर लापरवाही बरतते हैं, तो यह व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित होता है। तनाव से निजात पाने के लिए सबसे पहले मनोचिकित्सक से संपर्क करें। साथ ही इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

पानी खूब पिएं

शरीर में पानी की कमी से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। डिहाइड्रेशन से थकान, सुस्ती, चक्कर, पेशाब का रंग बदलना, पेशाब न होना आदि समस्या होती है। इसके लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। आप चाहे तो दिन की शुरुआत गुनगुने गर्म पानी से करें। इससे शरीर में इंस्टेंट ऊर्जा का संचार होता है। इससे आप अच्छा महसूस करते हैं।

डार्क चॉकलेट खाएं

अत्यधिक तनाव लेने से कोर्टिसोल के स्तर में इजाफा होता है। इससे भूख भी अधिक लगती है। साथ ही उच्च रक्तचाप की भी समस्या होती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। डार्क चॉकलेट के सेवन से दिमाग में सेरोटोनिन और एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। इससे तनाव में बहुत जल्द आराम मिलता है।

जांच कराएं

सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। इसके लिए रोजाना संतुलित आहार लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें किसी पोषक तत्व की कमी से सेहत पर असर पड़ता है। खासकर, विटामिन-डी और बी12 की कमी से तनाव की समस्या होती है। इसके लिए विटामिन-डी और बी12 की जांच जरूर कराएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बी12 की कमी से चिंता, अवसाद और तनाव की समस्या होती है। इसके लिए अपनी डाइट में विटामिन-डी युक्त चीजों को जरूर शामिल करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।