यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mango Leaves Benefits: आम नहीं हैं ‘आम के पत्ते’, कभी नहीं सुने होंगे इससे होने वाले ये 5 फायदे
शायद ही कोई ऐसा हो जिसे आम (Mango) पसंद नहीं। दुनियाभर में इस फल को बड़े चाव से खाया जाता ...और पढ़ें

HighLights
- गर्मियों को फलों के राजा आम का सीजन भी कहा जाता है।
- खट्टे-मीठे स्वाद वाला रसभरा आम सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
- हालांकि, आम के साथ ही इसके पत्ते भी सेहत के लिए काफी गुणकारी होते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां (Summer Season) यानी फलों के राजा आम (Mango) का सीजन। आम के शौकीन बड़ी बेसब्री से इस मौसम का इंतजार करते हैं, क्योंकि इस सीजन में अलग-अलग किस्मों के ढेर सारे आम खाने को मिलते हैं। दुनियाभर में आम की कई किस्में पाई जाती हैं, जो अपने अनोखे स्वाद के लिए जानी जाती हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर खट्टा-मीठा रसभरा आम सेहत को ढेरों फायदे पहुंचाता है।
लो कैलोरी वाला आम विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होता है और इसी वजह से यह कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभकारी साबित होता है। आम के बारे में तो आपने जान लिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पत्ते (Mango Leaves Benefits) भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आप आम के पत्तों के फायदों से अभी तक अनजान हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आम के पत्तों के कुछ गजब के फायदे-
यह भी पढ़ें- गर्मियों में एनर्जी बूस्टर का काम करता है Sugarcane Juice, इन 6 वजहों से आप भी बनाएं डाइट का हिस्सा
डायबिटीज में फायदेमंद
शोध से पता चलता है कि आम की पत्तियां इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार कर सकती हैं, जो इस बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है। हालांकि, अभी इस दिशा में थोड़ी और अधिक जांच जरूरी है।
हाई ब्लड प्रेशर के लिए
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आम के पत्ते आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आम के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और इसके फैट के जमाव को रोकने की क्षमता हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए लाभदायक हो सकता है।
वेट मैनेजमेंट में मददगार
आम के पत्तों में फैट के जमाव को रोकने की क्षमता पाई जाती है, जिसकी वजह से ये पत्तियां मोटापा रोकने में मददगार साबित होती हैं। हालांकि, वेट मैनेजमेंट में इसके प्रभाव को पूरी तरह से समझने के लिए और अधिक शोध की जरूरत है।
बालों के लिए गुणकारी
आम की पत्तियां विटामिन सी और ए का एक बड़ा स्रोत हैं, जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी होता है। इस तरह आम की पत्तियों की मदद से स्वस्थ और चमकदार बालों को बढ़ावा मिलता है।
स्किन को हेल्दी बनाएं
एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर, आम की पत्तियां त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और हीलिंग प्रोसेस को सुविधाजनक बनाने में मदद करती हैं।
यह भी पढ़ें- कमजोर हो चुकी हड्डियों में जान भर देगा चौलाई का साग, 4 अन्य फायदे जानकर रह जाएंगे दंग
Disclaimer: लेख में उल्लिखित फायदे, सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Instagram
