विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मछली का तेल है ओमेगा-3 का खजाना, सेहत को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:55 PM (IST)

मछली का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड का प्राकृतिक और समृद्ध स्रोत है, जो शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।

मछली के तेल के फायदे (Image Source: AI Generated)

मछली के तेल के फायदे (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्वस्थ रहने के लिए शरीर को सही पोषण मिलना बहुत जरूरी है, लेकिन आजकल की बिजी शेड्यूल वाली फास्ट लाइफ में असंतुलित खानपान के कारण शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसे में मछली का तेल एक ऐसा नेचुरल सप्लीमेंट है, जिसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाए जाते हैं। 

ये शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों के लिए फायदेमंद होते हैं। यदि आप नियमित रूप से मछली के तेल की खुराक लेना शुरू करते हैं, तो कुछ समय बाद इसके कई पॉजिटिव हेल्थ बेनिफिट्स देखने को मिल सकते हैं। जानते हैं कौन कौन से 

दिल को स्वस्थ बनाता है

मछली का तेल दिल की सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है।

ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है

शरीर में बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड दिल और लिवर के लिए हानिकारक हो सकते हैं।मछली का तेल इनके स्तर को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है।

दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाता है

मछली के तेल में मौजूद DHA दिमाग के विकास और कार्यक्षमता के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे याददाश्त, फोकस और एकाग्रता बेहतर होती है। पढ़ने वाले बच्चों, काम करने वाले लोगों और बुजुर्गों के लिए यह विशेष रूप से फायदेमंद होता है।

जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत

मछली के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।जिन लोगों को जोड़ों में दर्द, जकड़न या गठिया की समस्या होती है,उनके लिए मछली का तेल काफी लाभकारी हो सकता है।

त्वचा को बनाता है हेल्दी और ग्लोइंग

मछली का तेल त्वचा को अंदर से पोषण देता है। इससे त्वचा का रूखापन कम होता है, झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। यह त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

मछली का तेल आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छा माना जाता है।यह आंखों के सूखेपन, जलन और थकान को कम करने में मदद करता है। जो लोग लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर का उपयोग करते हैं, उनके लिए यह बहुत उपयोगी है।

मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है

मछली का तेल मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव इफेक्ट डालता है। यह स्ट्रेस, एंजाइटी और डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद करता है और मूड को बेहतर बनाता है।

यह भी पढ़ें- नॉर्मल BMI के बावजूद शरीर में बढ़ सकता है फैट, मेनोपॉज के बाद महिलाओं को क्यों बदलनी चाहिए फिटनेस स्ट्रैटेजी?

यह भी पढ़ें- मजबूत मसल्स के लिए सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, आंतों की सेहत भी जरूरी? जानिए क्या कहती है नई रिसर्च

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।