Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घंटों कंबल-रजाई में रहने के बाद भी बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं पैर, तो 5 समस्याएं हो सकती हैं इसकी वजह

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 08:36 AM (IST)

    सर्दियों में अक्सर लोग खुद को गर्म रखने के लिए कई उपाय करते हैं। इन दिनों लोग अपना ज्यादातर समय गर्म कपड़ों और कंबल-रजाई में दुबककर बिताते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके पैर घंटों रजाई-कबंल में रहने के बाद भी ठंडे ही रहते हैं। इसके पीछे कई सारी वजह हो सकती है। आइए जानते हैं क्या हैं यह वजहें।

    Hero Image
    सर्दियों में आपके पैर भी रहते हैं हमेशा ठंडे? (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों में अक्सर सर्द हवाएं ठंडक का अहसास कराती हैं। हवा में मौजूद ठंडक से बचने के लिए अक्सर लोग गर्म कपड़ों की मदद लेते हैं। स्वेटर, शॉल, जैकेट और दस्ताने सर्दी से बचने के लिए बेहद जरूरी हैं। इसके अलावा हाथों और पैरों को ठंड से बचाने के लिए लोग दस्ताने और मोजे पहनते हैं। वहीं, रात होते ही लोग मोटे-मोटे कंबल और रजाई में दुबक जाते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके पैर घंटों कंबल-रजाई में घुसे रहने के बाद भी बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आमतौर पर इसे सामान्य मानकर लोग अनदेखा कर देते हैं, लेकिन पैरों का ठंडा रहना आम नहीं है। यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे किन वजहों से कंबल-रजाई में घंटों रहने के बाद भी आपके पैर ठंडे रहते हैं।

    यह भी पढ़ें-  सर्दियां शुरू होते ही होने लगा हड्डियों के जोड़ में दर्द? इन तरीकों को अपनाकर PAIN को कहें गुडबाय

    हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल

    अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ गया है, तो इसकी वजह से पैर ठंडे रहते हैं। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हाई होने पर ब्लड वेसल्स ब्लॉक होने लगती है, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता और इसकी वजह से कंबल-रजाई में होने के बाद भी हाथ-पैर ठंडे रहते हैं।

    स्ट्रेस

    सर्दियों में गर्म कपड़ों में रहकर भी अगर आप हाथ-पैर ठंडे रहते हैं, तो स्ट्रेस भी इसकी वजह हो सकते हैं। अगर आप किसी भी तरह के तनाव से घिरे हुए हैं, तो इससे आपके पैर ठंडे बने रहते हैं। इसलिए सर्दियों में खुद को अंदर से गर्म रखने के लिए स्ट्रेस फ्री रहें।

    डायबिटीज

    सर्दियों में अगर आपके पैर भी लगातार ठंडे बने रहते हैं, तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें। यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। ऐसा तब होता है, जब हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहता और इसकी वजह से पैरों में ठंडक बनी रहती है। इसलिए अगर आपके पैर भी कंबल-रजाई में लगातार गर्म रहते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

    हाइपोथायराइड

    अगर आपको थायराइड की बीमारी है, तो भी सर्दी में आपके पैर लगातार ठंडे बने रह सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को हाइपोथायरायड है, तो इसकी वजह से शरीर में जरूरी थायराइड हार्मोन प्रोड्यूस नहीं हो पाते हैं। इससे शरीर के कई हिस्सों पर असर पड़ता है और पैर ठंडे बने रहते हैं।

    खून की कमी का संकेत

    लगातार पैरों का ठंडा रहना खून की कमी यानी एनीमिया का संकेत भी हो सकता है। इसके अलावा अगर आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी है, तो इसके कारण भी आपको अपने पैर ठंडे महसूस हो सकते हैं। साथ ही अगर शरीर में विटामिन बी12, फोलेट, आयरन की कमी या क्रोनिक किडनी डिजीज होती है, तब भी पैर ठंडे रहने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें-  फ्रिज में कच्चा दूध Store करने की है आदत तो संभल जाइए, Bird Flu फैलने का बन रहा कारण