विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Belly Fat Remedy: दिनभर ऑफिस में बैठे-बैठे निकल गई है तोंद, तो इन 5 देसी ड्रिंक्स से पाएं परफेक्ट फिगर

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Mon, 19 Jun 2023 12:06 PM (GMT+05:30)

लगातार सीटिंग वर्क करने और खानपान की गलत आदतों की वजह से इन दिनों कई लोगों का पेट बाहर निकलने ...और पढ़ें

बैली फैट कम करने के लिए 5 देसी ड्रिंक
बैली फैट कम करने के लिए 5 देसी ड्रिंक

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Belly Fat Remedy: इन दिनों काम के बढ़ते प्रेशर और खानपान की गलत आदतों की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। इन दिनों डायबिटीज,बीपी जैसी समस्याओं से हमारे आसपास कई सारे लोग पीड़ित है। इसके अलावा आजकल कई लोग खासकर युवा मोटापे की समस्या से भी काफी परेशान हैं। लगातार डेस्क वर्क करने और खानपान में गलत चीजों को शामिल करने की वजह से लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगा है।

खासतौर पर ज्यादातर लोग बढ़ती चर्बी और बाहर निकलते पेट की वजह से काफी परेशान हैं। ऐसे में बढ़ता मोटापा न सिर्फ आपके लुक को खराब करता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी बढ़ा देता है। अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन या बैली फैट से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में इन 5 देसी ड्रिंक्स को शामिल कर परफेक्ट फिगर हासिल कर सकते हैं।

जीरे का पानी

अगर आप अपनी तोंद कम करना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से फायदा मिलेगा। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। साथ ही यह पाचन को सुधारने और बैली फैट को कम करने में मदद करता है। जीरा पानी तैयार करने के लिए 1 चम्मच जीरा एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगो दें और अगली सुबह इसे पी लें।

ग्रीन टी

ग्रीन टी वजन घटाने के साथ ही अपने कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और कंपाउंड्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। दिनभर में 2-3 कप ग्रीन टी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

अजवाइन का पानी

अजवाइन के पानी में पाचक गुण होते हैं और यह सूजन और पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकता है। ऐसे में अजवाइन का पानी तैयार करने के लिए एक कप पानी में 1 चम्मच अजवाइन उबालें, इसे छान लें और फिर गुनगुना पी लें।

जिंजर लेमन हनी ड्रिंक

यह कॉम्बिनेशन वजन घटाने का एक लोकप्रिय तरीका है। अदरक पाचन में सहायता करता है और नींबू शरीर को डिटॉक्स करता है। इसके अलावा शहद प्राकृतिक मिठास प्रदान करता है। ताजा पिसा हुआ अदरक, नींबू का रस और शहद गर्म पानी में मिलाकर सुबह या भोजन से पहले पी सकते हैं।

छाछ

गर्मियों में छाछ पीने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। यह कम कैलोरी वाला पेय है, जो पाचन में सहायता करने के साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। इसका स्वाद और फायदा बढ़ाने के लिए इसमें एक चुटकी भुना जीरा पाउडर और काला नमक मिलाकर पी सकते हैं ।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik