विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamun Side Effects: अगर आप भी खाते हैं ज्यादा जामुन, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Mon, 24 Jul 2023 12:04 PM (GMT+05:30)

Jamun Side Effects बरसात के मौसम में जामुन खूब मिलता है। यह फल डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान माना ...और पढ़ें

Jamun Side Effects: ज्यादा जामुन खाना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक
Jamun Side Effects: ज्यादा जामुन खाना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jamun Side Effects: बारिश के मौसम में कई स्वादिष्ट फल मिलते हैं। इन्हीं फलों में शामिल है जामुन। यह स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर होता है। इस फल को जावा प्लम के नाम से भी जाना जाता है। जामुन में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। रोजाना जामुन खाने से इम्युनिटी मजबूत (Immunity Strong) होती है, खून बढ़ता है, साथ ही सांस से जुड़ी परेशानी भी दूर होती है। इसके अलावा वजन घटाने में भी इससे मदद मिलती है।

जामुन खाने से कॉलेस्ट्रॉल भी कम होता है। जामुन खाने के फायदे तो बहुत हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, जरूरत से ज्यादा जामुन खाना आपके सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। तो आइए जानते हैं, जामुन खाने के साइड इफेक्ट्स।

पेट से जुड़ी समस्याएं 

ज्यादा जामुन खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं होती है। जामुन में अधिक मात्रा में विटामिन-सी (Vitamin-C) पाया जाता है। इसे ज्यादा खाने से कब्ज, लूज मोशन, अपच आदि की समस्या पैदा होती है।

ब्लड शुगर लेवल कम होता है

जामुन में हाई एल्कोलनाइड कॉन्टेंट (Alkaloid content) होता है, जो कि हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) को कंट्रोल करने में मदद करता है। रोजाना जामुन का खाने से लो ब्लड शुगर का खतरा पैदा होता है और अनाचक से ब्लड शुगर का लो होना डायबिटीज के मराजों के लिए खतरनाक होता है।

स्किन प्रॉब्लम बढ़ती है

जामुन में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, तो यह स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन यह हर किसी के फायदेमंद नहीं होता। जामुन का ज्यादा सेवन करने से स्किन संबंधी समस्याएं जैसे कील, मुहांसे जैसी परेशानी शुरु हो जाती है।

इस तरह खाने से भी नुकसान पहुंचाता है जामुन

  • जामुन खाने के बाद एकदम पानी नहीं पीना चाहिए।
  • जामुन खाने से पहले या बाद में दूध भी नहीं पीना चाहिए।
  • जामुन खाने से पहले या बाद में अचार भी नहीं खाना चाहिए। अचार से बनी चीजें खाने से सेहत को बहुत नुकसान होता है।
  • जामुन खान के बाद हल्दी से बनी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। हल्दी से बनी चीजें भी नुकसानदायक होती हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik