Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bad Habits: इन गलत आदतों की वजह से आप कम उम्र में दिखने लगते हैं वृद्ध

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 01 Mar 2023 07:19 PM (IST)

    Bad Habits शराब का अत्यधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। अगर आप शराब का अत्यधिक सेवन करते हैं तो इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कई बीमारियां भी जन्म लेती हैं। इस बुरी आदत की वजह से भी आप कम उम्र में भी वृद्ध दिखने लगते हैं।

    Hero Image
    Bad Habits: इन गलत आदतों की वजह से आप कम उम्र में दिखने लगते हैं वृद्ध

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bad Habits: आधुनिक समय में लोग तनाव भरी जिंदगी जीने को आदी हो गए हैं। इससे मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, गलत खानपान, ख़राब दिनचर्या, अत्यधिक आराम की वजहों से भी कई प्रकार की बीमारियां दस्तक देती हैं। इसके अलावा, लोग दैनिक जीवन में कई अन्य गलतियां करते हैं। इन गलतियों की वजह से लोग कम उम्र में ही वृद्ध दिखने लगते हैं। आइए, इसके बारे में आप विस्तार से जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -शराब का अत्यधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। अगर आप शराब का अत्यधिक सेवन करते हैं, तो इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इसके लिए शराब का अत्यधिक सेवन न करें। अगर अत्यधिक सेवन करते हैं, तो आप कम उम्र में भी वृद्ध दिखने लगेंगे।

    -हेल्थ एक्सपर्ट्स शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं। अगर आप रोजाना 7 घंटे से कम नींद लेते हैं, तो सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आ जाते हैं।

    -सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। अगर आप रोजाना संतुलित आहार नहीं लेते हैं, तो शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए रोजाना संतुलित आहार जरूर लें।

    -सेहतमंद रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। अगर आप कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी बर्न नहीं करते हैं, तो कई बीमारियां दस्तक देती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए रोजाना एक्सरसाइज अनिवार्य है।

    -आजकल लोग तनाव भरी जिंदगी जीने को आदी हो गए हैं। इससे शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अत्यधिक तनाव लेने से हाई बीपी की समस्या होती है। वहीं, उच्च रक्तचाप से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए तनाव से परहेज करें।

    -चाय और कॉफी के अत्यधिक सेवन से भी सेहत पर असर पड़ता है। इसके लिए चाय और कॉफी का अत्यधिक सेवन न करें। इसमें कैफीन और टैनिन पाया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह हैं।

    -बदलते मौसम में सीजनल फल और सब्जियों का सेवन न करने से इम्युनिटी कमजोर होने लगती है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने से बीमार होने का खतरा रहता है। इसके लिए मौसमी फल और सब्जियों का जरूर सेवन करें।

    -बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग ट्रेंडिंग डाइट प्लान को फॉलो करते हैं। इससे शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है। इसके लिए बार-बार डाइट प्लान फॉलो न करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।