विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन चीजों के अत्यधिक सेवन से कमजोर होता है इम्यून सिस्टम, बरतें ये सावधानियां

By Pravin KumarEdited By:
Published: Sun, 13 Jun 2021 09:09 AM (IST)

विशेषज्ञों की मानें तो सीमित मात्रा में चीनी का सेवन करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। शुगर रिच ...और पढ़ें

विशेषज्ञों की मानें तो सीमित मात्रा में चीनी का सेवन करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।
विशेषज्ञों की मानें तो सीमित मात्रा में चीनी का सेवन करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बेहद जरूरी है। खासकर कोरोना वायरस से बचाव में इम्यून सिस्टम की अहम भूमिका होती है। इसके लिए डॉक्टर इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह देते हैं। लोग इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए सभी प्रकार के फलों और सब्जियों का सेवन करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सीमित मात्रा में चीनी और नमक खाने की सलाह दी है। हालांकि, दैनिक जीवन में यूज करने वाली कई ऐसी चीजें हैं, जिनके अत्यधिक सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत कमजोर होता है। इसके लिए खाने पीने की चीजों में सावधानियां जरूर बरतें। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

सीमित मात्रा में चीनी का सेवन करें

विशेषज्ञों की मानें तो सीमित मात्रा में चीनी का सेवन करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। शुगर रिच चीजों को खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है। साथ ही इंफ्लेमेटरी प्रोटीन का उत्सर्जन होता है, जिससे इम्यून सिस्टम पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने से भी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

सीमित मात्रा में नमक का सेवन करें

पैक चिप्स, बेकरी आइटम्स, फ्रिज में रखी चीजों में नमक अत्यधिक मात्रा में होता है। शरीर में अत्यधिक नमक से सूजन बढ़ती है। साथ ही ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नमक के अत्यधिक सेवन से इम्यून सिस्टम और गुड बैक्टीरिया भी पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके लिए सीमित मात्रा में ही नमक का सेवन करें।

फ्राइड फूड्स न खाएं

डॉक्टर हमेशा फ्राइड फूड से परहेज करने की सलाह देते हैं। इससे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जंक फूड खाने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। इसके लिए फ्रेंच फ्राइस, पोटैटो चिप्स, फ्राइड चिकन आदि चीजों से परहेज करें।

कॉफी का अधिक सेवन न करें

चाय और कॉफी में एंटीऑक्सीडेंटस् पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। हालांकि, अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। साथ ही नींद खराब होती है। इसके लिए सीमित मात्रा में ही रोजाना चाय अथवा कॉफी पिएं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।