Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक महीने तक रोजाना गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं, शरीर की इन परेशानियों से मिलेगी निजात

    Updated: Fri, 20 Dec 2024 08:49 AM (IST)

    शहद सेहत के लिए काफी लाभकारी है। इसको खाने और पीने के अलग-अलग फायदे हैं। शहद का एक चम्मच आपको काफी बीमारियों से सदा के लिए दूर रख सकता है। इसके साथ ही यह प्राकृतिक रूप से भी काफी फायदेमंद होता है। यही कारण है कि शहद का सेवन करने को लेकर हकीम और डॉक्टर दोनों ही राय देते हैं।

    Hero Image
    एक चम्मच शहद रोजाना खाने से मिलते हैं बहुत फायदे। (Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शहद में हजारों फायदे हैं। इसके सेवन से हर उम्र के व्यक्ति को लाभ मिलता है। शहद खाने के साथ ही इसको त्वचा पर लगाने से चेहरे पर भी निखार आता है। शहद को लगातार पीने से भी इसके काफी लाभ हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह निहार मुंह एक चम्मच शहर गुनगुने पानी में पीने से इसका कितना लाभ है। आइए हम आपको रोजाना निहार मुंह गुनगुने पानी में शहद पीने के फायदे बताते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शरीर होता है डिटॉक्स

    गुनगुने पानी में शहद पीने से इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है। यानि कि शरीर के भीतर की गंदगी को बाहर लाने के लिए यह नुस्खा काफी कारगर है। इसका लाभ यह होता है कि इससे आपका पेट साफ रहता है और आप कब्ज की समस्या से दूर रहते हैं। इसके साथ ही आपके चेहरे पर ग्लो बढ़ता है। वहीं चेहरे पर होने वाले कील मुहांसे और पिंपल्स से भी यह नुस्खा आपको पूरी तरह से निजात दिलाता है। 

    यह भी पढ़ें : आपको पता चल जाए Relationship में है आपका बच्चा तो भूलकर न करें यह काम, कर बैठेंगे बड़ा नुकसान

    पाचन क्रिया को बनाता है बेहतर 

    रोजाना अगर आप एक महीने तक गुनगुने पानी में शहद एक चम्मच डालकर पीएंगे तो आपकी पाचन क्रिया बेहतर हो जाएगी। आपका हाज़मा दुरुस्त तो होगा ही साथ ही आपका डाइजिस्टिव सिस्टम बेहतर रूप से काम करेगा। इससे आप जल्दी खाने को पचा पाएंगे और कब्ज की समस्या से दूर रहेंगे। शहद में मौजूद एंज़ाइम खाने को बेहतर रूप से और जल्दी पचाने में मददगार साबित होते हैं। 

    गले के संक्रमण से मिलेगी निजात

    सर्दियां आते ही गले का संक्रमण शुरु हो जाता है। कई लोग डॉक्टर के पास जाकर महंगी-महंगी दवाईयां ले आते हैं। लेकिन दवाईयां कुछ हद तक तो फायदा पहुंचाती हैं लेकिन पूरी तरह से संक्रमण को खत्म करने में नाकाम साबित होती हैं। लेकिन अगर आप रोजाना गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएंगे तो आपके गले का संक्रमण पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। इसके साथ ही आपको खांसी और जुकाम की जो समस्या रहती है उससे राहत मिलेगी। 

    ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

     गुनगुने पानी में शहद पीने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। सर्दियों में बीपी कम होने की समस्या से काफी लोग जूझते हैं। लेकिन अगर आप यह नुस्खा अपनाते हैं तो आपको बीपी की समस्या से निजात मिलेगी। शहद में मौजूद एंजाइम आपके बीपी को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाते हैं। 

    यह भी पढ़ें : रोज एक सेब खाने से शरीर में दिखेंगे यह हैरतअंगेज बदलाव, लोग पूछेंगे क्या है आपकी सेहत का राज

    comedy show banner
    comedy show banner