विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या सच में महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा लगती है ठंड? नई स्टडी ने डिकोड किया शरीर की बनावट का राज

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:34 AM (IST)

महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक तापमान पसंद आने के पीछे का वैज्ञानिक कारण एक नए शोध में सामने आया है।

तापमान की पसंद में क्यों है इतना फर्क? (Image Source: AI-Generated)

तापमान की पसंद में क्यों है इतना फर्क? (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. महिलाओं को पुरुषों से अधिक गर्म तापमान पसंद

  2. शरीर में मौजूद थर्मल डिटेक्टर हैं कारण

  3. टीआरपीएम2 और टीआरपीएम8 चैनल की भूमिका

प्रेट्र, नई दिल्ली। अक्सर देखा गया है कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक तापमान यानी थोड़ी गर्माहट ज्यादा पसंद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे का असली कारण क्या है? हाल ही में हुए एक वैज्ञानिक शोध ने इस दिलचस्प राज से पर्दा उठाया है और इसके पीछे की असली वजह हमारे शरीर की बनावट को बताया है।

सिर्फ इंसानों की नहीं, चूहों की भी यही कहानी

यह बात सिर्फ हम इंसानों पर ही लागू नहीं होती है। किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं द्वारा चूहों पर की गई एक नई रिसर्च में पाया गया कि जानवरों में भी बिल्कुल ऐसा ही होता है। शोध के दौरान देखा गया कि मादा चूहों को 36 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला फर्श ज्यादा आरामदायक लगा, जबकि नर चूहों ने 32 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले फर्श को चुना। इसी तरह अगर इंसानों की बात करें, तो महिलाओं को कमरे का तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास पसंद आता है, जबकि पुरुषों के लिए 22 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे सही रहता है।

तापमान की इस पसंद के पीछे का विज्ञान क्या है?

'द जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी' में प्रकाशित इस शोध के मुताबिक, हमारी इस अलग-अलग पसंद का मुख्य कारण शरीर में मौजूद दो खास 'थर्मल डिटेक्टर' । असल में, ये डिटेक्टर दो आयन चैनल होते हैं। ये विशेष प्रकार के प्रोटीन हैं, जो हमारी तंत्रिका कोशिकाओं में मौजूद होते हैं।

ये चैनल तंत्रिका कोशिकाओं में बहुत छोटे छिद्रों की तरह काम करते हैं। जैसे ही हमारे आसपास का तापमान बदलता है, ये छिद्र तुरंत खुल जाते हैं। इनके खुलते ही आवेशित कण नर्व सेल्स के अंदर प्रवेश कर जाते हैं और अंत में हमारे मस्तिष्क को एक सिग्नल भेजते हैं, जिससे हमें सर्दी या गर्मी का अहसास होता है।

गर्मी और सर्दी महसूस कराने वाले अलग-अलग चैनल

शोधकर्ताओं ने बताया कि महिलाओं और पुरुषों में सर्दी-गर्मी के प्रति संवेदनशीलता अलग-अलग होती है और इसे मुख्य रूप से दो चैनल नियंत्रित करते हैं। इनमें से "टीआरपीएम2" नाम का चैनल हमें हल्की गर्मी का अहसास कराता है। वहीं दूसरी तरफ, "टीआरपीएम8" नाम का चैनल ठंडक को महसूस करने का काम करता है। शरीर के इन्हीं खास थर्मल डिटेक्टरों की वजह से महिलाओं और पुरुषों की तापमान की पसंद में यह अंतर देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में दूसरों से ज्यादा लगती है ठंड? तो मौसम नहीं, दो पोषक तत्वों की कमी है असली वजह

यह भी पढ़ें- सर्दी में ठंडे पानी से नहा रहे हैं तो हो सकती है एलर्जी, डॉक्‍टर बोले- गुनगने पानी से नहाना फायदेमंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।