विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाना खाते समय भूलकर न करें ये गलतियां, हो सकती हैं ये बीमारियां

By Pravin KumarEdited By:
Published: Sat, 14 Aug 2021 01:07 PM (IST)Updated: Sat, 14 Aug 2021 01:55 PM (IST)

गर्मी और बरसात के मौसम में भिंडी और करेला दोनों बाजार में मिलती हैं। डायबिटीज के मरीजों को दोनों सब्जी ...और पढ़ें

दूध में कैल्सियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
दूध में कैल्सियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए सही समय पर संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है। इसमें कोताही बरतने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वहीं, खाने-पीने की बुरी आदतों से कई बीमारियां दस्तक देती हैं। जब मन आया खा लिया, जब मन किया सो लिया। ये तरीके सेहत के लिए किसी शाप से कम नहीं है। इन आदतों में तत्काल सुधार की जरूरत होती है। दादी-नानी अक्सर कहती हैं-'जैसा खाए अन्न, वैसा होय मन'। इसके लिए हमेशा सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। आयुर्वेद में खाने के प्रकार से लेकर खाना खाने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया है। इनमें व्यंजनों के तालमेल का भी विशेष ख्याल रखना पड़ता है। इनमें कुछ चीजों का तालमेल सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं होता है। इनके सेवन से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

-गर्मी और बरसात के मौसम में भिंडी और करेला दोनों बाजार में मिलती हैं। डायबिटीज के मरीजों को दोनों सब्जी खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, दोनों सब्जी का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। जानकारों की मानें तो एक समय में सेवन करने से कई बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है।

-गर्मी के दिनों में डॉक्टर प्याज और दही दोनों चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं। प्याज और दही के सेवन से गर्मी में राहत मिलती है। हालांकि, दोनों चीजों को एक साथ सेवन बिल्कुल न करें। इससे त्वचा संबंधी बीमारियों का जोखिम रहता है।

-दूध में कैल्सियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। हालांकि, कई मछली, मांस और उड़द दाल के सेवन के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे पेट संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। अत: खाना खाते समय इन चीजों का एक साथ कभी सेवन न करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।