विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली बनी कैंसर कैपिटल, पुरुषों में बीमारी की दर सबसे ज्यादा; प्रदूषण और लाइफस्टाइल हैं जिम्मेदार

Published: Thu, 05 Feb 2026 10:57 AM (IST)

जामा नेटवर्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के पुरुषों में कैंसर की दर देश में सबसे ज्यादा है, प्रति ...और पढ़ें

पुरुषों में क्यों बढ़ रहा है कैंसर का खतरा? (Picture Courtesy: Freepik)

पुरुषों में क्यों बढ़ रहा है कैंसर का खतरा? (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पुरुषों के स्वास्थ्य को लेकर एक चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। जामा नेटवर्क की एक स्टडी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली के पुरुषों में कैंसर की दर देश के अन्य हिस्सों की तुलना में सबसे ज्यादा है।

आंकड़े इतने डरावने हैं कि दिल्ली के हर एक लाख पुरुषों में 143 कैंसर के मरीज हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि इसके पीछे कारण क्या हैं और बचाव के लिए क्या सावधानियां बरती जा सकती हैं। 

इन कैंसर के हैं सबसे ज्यादा मामले

दिल्ली के पुरुषों में मुख्य रूप से तीन तरह के कैंसर के मामले सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं, ओरल कैंसर, लंग कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर।

  • फेफड़ों का कैंसर- यह दिल्ली में सबसे घातक और सामान्य कैंसर बनता जा रहा है।
  • ओरल कैंसर- तंबाकू और गुटखे के कारण मुंह और गले के कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं।
  • प्रोस्टेट कैंसर- उम्र बढ़ने और लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है।
cancer signs

कैंसर बढ़ने के कारण क्या हैं? 

दिल्ली में कैंसर के बढ़ते मामलों के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं, जैसे- 

  • वायु प्रदूषण और पैसिव स्मोकिंग- दिल्ली की हवा में मौजूद जहरीले कण (PM 2.5) फेफड़ों के कैंसर का बड़ा कारण हैं। इसके अलावा, अगर आप खुद स्मोक नहीं करते लेकिन धूम्रपान करने वालों के बीच रहते हैं, तो भी कैंसर का खतरा उतना ही बना रहता है।
  • स्मोकिंग और नशा- बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू ओरल और लंग कैंसर को सीधा निमंत्रण देते हैं।
  • अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड- भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग डिब्बाबंद और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स ज्यादा मात्रा में खा रहे हैं, जिनमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स शरीर के सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • सेडेंटरी लाइफस्टाइल और मोटापा- एक्सरसाइज की कमी और डेस्क जॉब के कारण बढ़ता मोटापा कई तरह के कैंसर के जोखिम को बढ़ा देता है।
  • देर से बीमारी का पता लगना- अक्सर पुरुष शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बीमारी तीसरे या चौथे स्टेज पर पहुंच जाती है, जहां इलाज मुश्किल हो जाता है।
Cancer Risk Factor

कैंसर से बचाव के उपाय

  • नशे से दूरी- सिगरेट, शराब और तंबाकू का पूरी तरह परहेज करें।
  • प्रदूषण से सुरक्षा- स्मॉग के दिनों में अच्छी क्वालिटी का मास्क पहनें और घर के अंदर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
  • हेल्दी डाइट- अपनी डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां और फाइबर से भरपूर फूड्स शामिल करें। बाहर के जंक फूड और प्रोसेस्ड मीट से बचें।
  • नियमित एक्सरसाइज- दिन में कम से कम 30-45 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।
  • रेगुलर हेल्थ चेकअप- 40 की उम्र के बाद साल में एक बार फुल बॉडी चेकअप और कैंसर स्क्रीनिंग जरूर करवाएं।


Soucre: