विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weight Loss Tips: फेस्टिव सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Mon, 06 Mar 2023 03:38 PM (IST)

Weight Loss Tips फेस्टिव सीजन में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना छाछ पिएं। खासकर दोपहर में खाना खाने के बाद ...और पढ़ें

Weight Loss Tips: फेस्टिव सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स
Weight Loss Tips: फेस्टिव सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: फेस्टिव सीजन चल रहा है। इस सीजन में कई प्रमुख त्योहार हैं। इनमें होली, नवरात्रि, राम नवमी, सनातन नववर्ष प्रमुख हैं। इस दौरान घर में पूरी पकवान बनाए जाएंगे। मेहमानों का भी आगमन होगा। इसके लिए लोग त्योहारों के मौके पर जमकर पूरी-पकवान और मिठाइयां खाते हैं। फेस्टिव सीजन में अनियमित खानपान और जंक और ऑयली फूड के अत्यधिक सेवन से वजन बढ़ने लगता है। अगर आप भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो फेस्टिव सीजन के बाद इन ड्रिंक्स का जरूर सेवन करें। आइए जानते हैं-

छाछ पिएं

फेस्टिव सीजन में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना छाछ पिएं। खासकर, दोपहर में खाना खाने के बाद छाछ पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए भी छाछ का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से गुड बैक्टीरिया बढ़ता है। इसके लिए फेस्टिव सीजन में रोजाना छाछ जरूर पिएं।

विनेगर और दालचीनी ड्रिंक

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं। साथ ही दालचीनी भी मिक्स कर सकते हैं। सेब में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जजता है। वहीं, दालचीनी मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करने में मददगार साबित होती है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और दालचीनी पाउडर मिलाकर सेवन करें।  

ग्रेपफ्रूट वॉटर ड्रिंक

अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ग्रेपफ्रूट वॉटर का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है। ग्रेपफ्रूट को हिंदी में चकोतरा कहते हैं। इसमें आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए पानी की बोतल में ग्रेपफ्रूट के कुछ स्लाइस डालकर सेवन करें।

ऑरेंज वॉटर ड्रिंक  

डॉक्टर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक पीने की सलाह देते हैं। इसके लिए आप ऑरेंज वॉटर का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही ऑरेंज वॉटर पीने से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट बढ़ता है। इसके लिए एक गिलास पानी में संतरे के कुछ स्लाइस मिलाकर सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।