Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cabbage Juice Benefits: वजन घटाने की कोशिश में मददगार हो सकता है पत्तागोभी का जूस, मिलेंगे और भी कई फायदे

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Fri, 03 Feb 2023 07:46 AM (IST)

    Cabbage Juice Benefits अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो पत्तागोभी का जूस पीना शुरू करें। जिसका असर आपको कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा। इस जूस को पीने से शरीर को और भी कई तरह के लाभ मिलते हैं।

    Hero Image
    Cabbage Juice Benefits: पत्तागोभी जूस पीने के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cabbage Juice Benefits: हरी सब्जियों में शामिल पत्तागोभी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिसका आप सब्जी के अलावा सूप और जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। अघुलनशील फाइबर, बीटा-कैरोटीन, विटामिन बी1, बी6, के, ई, सी के अलावा कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, आयरन और सल्फर जैसे कई पोषक तत्व पत्तागोभी में मौजूद होते हैं। जिसे पीने से शरीर में न सिर्फ इन न्यूट्रिशन की पूर्ति होती है बल्कि ये शरीर को कई बीमारियों से भी महफूज रखते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वजन घटाने में मददगार

    पत्तागोभी जूस नेचुरल तरीके से वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसकी वजह है इसमें मौजूद अघुलनशील फाइबर। जो मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को तेज करता है जिससे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इस जूस को पीने से भूख भी कंट्रोल में रहती है जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग से बचा जा सकता है। 

    बॉडी करता है डिटॉक्स

    अनहेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल से शरीर में गंदगी जमा होने लगती है जिससे कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं। ऐसे में समय-समय पर बॉडी को नेचुरल तरीके से डिटॉक्सीफाई करते रहना जरूरी है। पत्तागोभी जूस एक नेचुरल क्लेंजर है जिसे पीने से शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है। 

    आंत से जुड़ी परेशानियां होती हैं दूर 

    पत्तागोभी का जूस पीने से आंत से जुड़ी समस्याओं से भी बचे रहा जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण ई.कोली और शिगेला नामक बैक्टीरिया से आंतों की सुरक्षा करते हैं। ये आंतों को नुकसान पहुंचाने बेहद खतरनाक बैक्टीरिया हैं। इसके अलावा इसमें ओलीनोलिक एसिड होता है, जो आंतों के फंक्शन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। 

    पेट के अल्सर से करता है बचाव

    तनाव, एल्कोहल के ज्यादा सेवन, धूम्रपान आदि पेट में अल्सर की वजह बन सकता है। तो पत्तागोभी जूस में मौजूद अघुलनशील फाइबर पेट में अल्सर होने की संभावना को काफी हद तक कम कर सकता है। रिसर्च के अनुसार, पत्तागोभी जूस पेट की सूजन को कम करने और इंफेक्शन को खत्म करने में भी मदद कर सकता है।

    Pic credit- freepik