बीमारी में दूध न पिलाना और सिर्फ सादा खाना: ब्रेस्टफीडिंग से जुड़े इन झूठों पर भूलकर भी न करें भरोसा
बच्चे को दूध पिलाना यानी ब्रेस्टफीडिंग एक बहुत जरूरी प्रैक्टिस है जो बच्चे की ग्रोथ में मदद करती है।

ब्रेस्टफीडिंग से जुड़े मिथक और उनके सच (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चे को दूध पिलाना यानी ब्रेस्टफीडिंग एक बहुत जरूरी प्रैक्टिस है जो बच्चे की ग्रोथ में मदद करती है। पर अफसोस इस प्रैक्टिस को समाज में बहुत से मिथकों ने जकड़ लिया है, जिसे लोग बिना सोचे-समझे मान भी लेते हैं। जबकि इन मिथकों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, आइए इन सभी झूठों के पीछे का असली सच जानते हैं।
मिथक: बीमारी में ब्रेसटफीड नहीं कराना चाहिए
यह एक मिथक है कि अगर मां बीमार है तो वह शिशु को दूध नहीं पिला सकती। यह बीमारी के टाइप पर निर्भर करता है कि ब्रेस्टफीड कराना है या नहीं, जिसका जवाब केवल डॉक्टर दे सकते हैं।
मिथक: ब्रेडटफीडिंग कराने से बच्चे को बाहर की चीजें खिलाना मुश्किल है
ऐसा कहीं भी नहीं लिखा कि अगर ब्रेस्टफीडिंग कराई जाए तो बच्चे को एक साल बाद कुछ बाहर का खिलाना मुश्किल हो जाता है। जबकि इस बात के सबूत जरूर मिलते हैं कि कम से कम 2 साल तक बच्चे को मां का दूध पिलाने से जच्चा और बच्चा दोनों को फायदा होता है।
मिथक: ब्रेस्टफीडिंग आसान है
कहा जाता है कि बच्चे जन्म से ही दूध पीना सीखकर आते हैं, लेकिन इसमें पूरी सच्चाई नहीं। ब्रेस्टफीडिंग का तरीका बच्चे को ठीक से फीड कराने के लिए बहुत मायने रखता है। फीडिंग के समय मां की पोजिशन क्या है, बच्चा ब्रेस्ट से ठीक से अटैच है या नहीं, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।
मिथक: ब्रेस्टफीडिंग से पहले निप्पल धोने चाहिए
बच्चा जन्म से मां की सुगंध और आवाज जानता है, निप्पल से निकलने वाले पदार्थ गुड बैक्टीरिया होते हैं जिनसे शिशु को किसी तरह का नुकसान नहीं होता।
मिथक: एक्सरसाइज से ब्रेस्टफीडिंग पर असर पड़ता है
एक्सरसाइज करने से ब्रेस्टफीडिंग पर कोई असर नहीं पड़ता, न ही दूध का स्वाद बदलता है और न ही वह कम होता है।
मिथक: ब्रेस्टफीडिंग में सिर्फ सादा खाना चाहिए
यह एक मिथक है कि शिशु को दूध पिलाने वाली मां को केवल सादी डाइट लेनी चाहिए। हां, बैलेंस डाइट लेने की सलाह दी जाती है लेकिन सिर्फ प्लेन खाना जरूरी नहीं। दरअसल, शिशु गर्भ से ही मां की खाने से जुड़ी पसंद को समझता है।
मिथक: अगर मां तुरंत बच्चे को दूध नहीं पिलाती है तो वह बाद में फीड नहीं करा पाएगी
हां, इस बात में सच्चाई है कि बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ब्रेस्टफीड कराना आसान होता है, पर इसमें सच्चाई नहीं कि वह बाद में करा ही नहीं पाएगी। इसके बाद भी स्किन टू स्किन कान्टैक्ट करने के साथ फीड कराया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।