यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bone Health Care: सर्दियों के मौसम में हड्डियों को इन 5 तरीकों से रखें स्वस्थ और मज़बूत
Bone Health Care ठंड के मौसम में लोग फिज़िकल एक्टिविटी गर्मियों के मुकाबले कम करने लगते हैं। जिससे हड्डी अकड़ने ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफ स्टाइल डेस्क। Bone Health Care: सर्दियां के दौरान हड्डियों से जुड़ी दिक्कतों में अचानक वृद्धि हुई, जो विभिन्न कारणों से हो सकती हैं। का एक परिणाम है। ठंड के मौसम में लोग फिज़िकल एक्टिविटी गर्मियों के मुकाबले कम करते हैं। जिससे हड्डी अकड़ने के साथ कमज़ोर हो जाती है। ऐसे में विटामिन-डी हड्डियों की सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है। सर्दियों के मौसम में सूरज कम ही निकलता है, जिसकी वजह से लोगों के शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाती है। जिससे हड्डी कमज़ोर होनी शुरू हो जाती है।
सर्दियों में कैसे रखें हड्डियों को मज़बूत
वर्कआउट: शरीर को फिज़िकली एक्टिल रखने से हड्डियां कमज़ोर नहीं पड़ती और लचीली भी रहती हैं। वर्कआउट से हड्डियों में मज़बूती आती है और वे सेहतमंद रहती हैं। यहां तक कि सर्दियों में भी रोज़ाना वर्कआउट करना चाहिए।
संतुलित डाइट: हड्डियों की सेहत बनाए रखने के लिए ज़रूरी है कि आप खाने के ज़रिए अहम पोषक तत्वों को ज़रूर लें। विटामिन-डी और कैल्शियम दो ऐसे पोषक तत्व हैं, जो हड्डियों को मज़बूती देते हैं। खाने में ऐसी चीज़ें खाएं जो विटामिन-डी, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-सी, प्री-बायोटिक और विटामिन-के से भरपूर हों।
पॉश्चर का रखें ध्यान: लॉकडाउन की वजह से ज़्यादातर लोग घर से काम कर रहे हैं। जिसकी वजह से एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर अकड़ जाता है। इस दौरान अपनी पीठ और हड्डियों को सही पॉश्चर में रखने से हड्डी की सेहत अच्छी रहती है।
कैफीन का सेवन करें कम: कैफीन का सेवन शरीर द्वारा कैल्शियम के अवशोषण में बाधा पैदा कर सकता है। यह आगे शरीर में अपर्याप्त कैल्शियम के कारण हड्डियों को कमज़ोर करता है। कैफीन का सेवन कम कर दें या फिर अपनी कॉफी में दूध का उपयोग भी करें।
धूम्रपान छोड़ें: स्मोक करने से हड्डियां नाज़ुक हो जाती हैं, जिसकी वजह से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए हड्डियों की मज़बूती के लिए स्मोकिंग छोड़ दें।
इन सभी टिप्स को फॉलो करने से आपको सर्दियों में हड्डियों से जुड़ी दिक्कतें नहीं होगी और वे सेहतमंद रहेंगी। इसके अलावा ऐसा कोई काम न करें जिससे हड्डियों को नुकसान पहुचे और आखिर में खूब पानी पिएं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।