कड़वा है, लेकिन सेहत के लिए मीठा! कोको पाउडर के ये फायदे जानकर रोज लेने लगेंगे
कोको पाउडर सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना भी है। शुद्ध और बिना चीनी वाला कोको एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।

कोको पाउडर से सेहत को होने वाले फायदे (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोको पाउडर सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाली चीज नहीं है, बल्कि यह सेहत का खजाना भी है। अक्सर हम इसे केक, शेक या चॉकलेट बनाने तक ही सीमित रखते हैं, लेकिन असल में शुद्ध और बिना चीनी वाला कोको पाउडर कई अमेजिंग गुणों से भरपूर होता है।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और नेचुरल तत्व शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं।आइए जानते हैं इसके अमेजिंग फायदों के बारे में
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
कोको पाउडर में फ्लेवोनॉयड्स नामक पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट डिजीज के खतरे को घटाने में सहायक होता है।
मूड बेहतर बनाने में सहायक
कोको पाउडर में मौजूद नेचुरल तत्व हैप्पी हार्मोन(सेरोटोनिन) के लेवल को बढ़ाने में सहायक हैं। इसे सीमित मात्रा में लेने से तनाव कम होता है और मूड अच्छा रहता है।
वजन नियंत्रित करने में मददगार
बिना चीनी वाला कोको पाउडर कम कैलोरी वाला होता है और इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, जो तृप्ति का एहसास जगाता है,जिससे वजन नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।
त्वचा के लिए लाभकारी
कोको में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे झुर्रियां और समय से पहले बुढ़ापा नहीं आता है। कोको फेस पैक लगाने से त्वचा में नेचुरल शाइन भी आती है।
दिमागी क्षमता बढ़ाए
कोको पाउडर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे मस्तिष्क तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है।इससे एकाग्रता,याददाश्त और मानसिक सतर्कता में सुधार होता है।
आयरन और मैग्नीशियम का स्रोत
कोको पाउडर में आयरन और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं,जो एनर्जी लेवल बढ़ाने,मांसपेशियों को मजबूत रखने और शरीर की कार्यप्रणाली को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
पाचन में लाभदायक
इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होता है।
सेवन का तरीका
हमेशा शुद्ध, बिना चीनी और बिना एक्स्ट्रा फ्लेवर वाला कोको पाउडर चुनें। आप इसे दूध, ओट्स, स्मूदी या हेल्दी डेजर्ट में मिलाकर ले सकते हैं। रोजाना 1–2 चम्मच पर्याप्त है।
यह भी पढ़ें- आर माधवन के बेटे वेदांत ने खोला 'इंडियन बॉडी टाइप' का राज, बताया हम स्पोर्ट्स में कहां खा रहे हैं मात?
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में कमर दर्द को न करें नजरअंदाज, जानें कब फिजियोथेरेपी सबसे ज्यादा आती है काम
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
