विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मसल्स का पावरहाउस क्रिएटिन अब दिमाग के लिए भी है वरदान, पार्किंसंस और अल्जाइमर में जगी नई उम्मीद

Published: Sun, 29 Nov 2026 08:02 AM (IST)

क्रिएटिन, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, अब दिमाग की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है। 

दिमाग के लिए वरदान है क्रिएटिन सप्लीमेंट (Image Source: AI Generated)

दिमाग के लिए वरदान है क्रिएटिन सप्लीमेंट (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विशेषज्ञ सहमत हैं कि क्रिएटिन मांसपेशियों को थोड़ा मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। लेकिन लोगों का यह सवाल है कि क्या यह दिमाग को भी मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा संभव हो सकता है। 

ओंटारियो की मैकमास्टर यूनिवर्सिटी में काइनेसियोलॉजी के प्रोफेसर स्टुअर्ट फिलिप्स कहते हैं, "मुझे लगता है कि जब हम दिमागी सेहत की बात करते हैं, तो हमें थोड़ा यथार्थवादी होने की जरूरत है। क्या इसमें संभावनाएं हैं। बिल्कुल हैं। लेकिन ऐसी कई चीजें भी हैं जिनमें संभावनाएं दिखती हैं।" 

क्रिएटिन की एटीपी के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका

क्रिएटिन, शरीर में कोशिकीय ऊर्जा के मुख्य स्रोत एटीपी के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए, अगर आप वेट लिफ्टिंग करते हैं और क्रिएटिन लेते हैं, तो यह आपको थोड़ी और कड़ी ट्रेनिंग करने में मदद कर सकता है, जिससे आप और अधिक ताकतवर बन सकते हैं। 

बता दें कि मस्तिष्क को बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि शरीर की कुल ऊर्जा खपत का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा मस्तिष्क ही इस्तेमाल कर लेता है। इस तथ्य और मांसपेशियों की कोशिकाओं पर क्रिएटिन के असर को देखते हुए यह सिद्धांत सामने आया कि क्रिएटिन सप्लीमेंट लेने से दिमाग की कोशिकाओं को भी पर्याप्त ऊर्जा मिल सकती है। 

चोट और बीमारी में भी मददगार 

वहीं, बात करें कि क्रिएटिन कैसे दिमाग को फायदा पहुंचाता है, तो बता दें कि इससे लोगों को बेहतर फोकस करने, स्पष्ट रूप से सोचने और थकान दूर करने में काफी मदद मिल सकती है। लेकिन यहां जान लेने वाली बात यह है कि हमारा दिमाग अपने क्रिएटिन के स्तर को बहुत सख्ती से नियंत्रित रखता है। ऐसा माना जाता है कि क्रिएटिन सप्लीमेंट्स मस्तिष्क को बीमारी या चोट की स्थिति में मदद कर सकते हैं। 

इस बात के कई सबूत मिल चुके हैं कि अल्जाइमर, पार्किंसंस और अन्य न्यूरोलॉजिकल विकारों से पीड़ित लोगों के मस्तिष्क में एनर्जी मेटाबॉलिज्म ठीक से काम नहीं करता है, और क्रिएटिन सप्लीमेंट लेने से ऊर्जा उत्पादन को बहुत हद तक बढ़ाया जा सकता है। (न्यूयार्क टाइम्स)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।