विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Tips: सर्दियों में रामबाण है शहद, जानें इसके 5 बड़े फायदे

By Saloni UpadhyayEdited By:
Published: Sun, 11 Dec 2022 03:15 PM (IST)

Health Tips शहद पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें कार्बोहाइड्रेट विटामिन-सी विटामिन-बी6 और भी कई जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं। ...और पढ़ें

सर्दियों में शहद से मिलते हैं जबरदस्त फायदे
सर्दियों में शहद से मिलते हैं जबरदस्त फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: सर्दियों में सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में फिट रहने के लिए खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ठंड के मौसम में शहद का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो, आइए इस लेख में आपको सर्दियों में शहद के सेवन से होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे।

खांसी से राहत दिलाने में कारगर

शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो सर्दी-जुकाम, खांसी की समस्या में सहायक है। आप मौसमी बीमारियों से बचने के लिए शहद का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से खांसी से जल्दी आराम मिल सकती है। 

पाचन तंत्र के लिए

शहद में एंजाइम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए मददगार होता है। अगर आपको गैस की समस्या है, तो ऐसे में आप खाना खाने से पहले एक-दो चम्मच शहद का सेवन कर सकते हैं।

वजन घटाने के लिए

शहद विटामिन और खनिज से भरपूर होता है। आप शहद के सेवन से वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसे पीने के एक घंटे बाद कुछ भी खा सकते हैं।

त्वचा के लिए

सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। आप इस मौसम में ग्लोइंग स्किन के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहें तो शहद का फेस पैक लगा सकते हैं।

बालों के लिए

सर्दियों में बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों में मजबूती आती है। दही में शहद मिलाकर हेयर मास्क बना लें और इसे बालों पर लगाएं। इससे बालों को पोषण मिलता है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik