यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Apple Side Effects: क्या आपको भी सेब बेहद पसंद हैं? तो जान लें ज़्यादा खाने से क्या नुकसान होते हैं
Apple Side Effects जिन लोगों को सेब बेहद पसंद होता है उनके लिए ये जानना भी ज़रूरी है कि इन्हें ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Apple Side Effects: बचपन से हम सभी ने एक कहावत ज़रूर सुनी है कि दिन में एक सेब खाना आपको डॉक्टर से दूर रख सकता है और ऐसा है भी। यह स्वादिष्ट रसदार फल कई पोषक तत्वों से भरा होता है। जिसमें डाइट्री फाइबर में हैं, जो आंत की सेहत और पाचन को बनाए रखते हैं। इसके अलावा सेब विटामिन्स और पोटैशियम से भी भरे होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूती देने का काम करते हैं।
हालांकि, ज़रूरत से ज़्यादा सेब खाने से हमारी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इससे कई तरह से पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सेब खाएं लेकिन दिन में सिर्फ दो जिससे सेहत बनी रहे।
सेब कैसे नुकसान पहुंचाते हैं?
कार्ब्स से भरपूर होने की वजह से सेब फौरन एनर्जी देने का काम करता है, इसलिए इसे वर्कआउट से पहले का बेस्ट स्नैक माना जाता है। हालांकि, ज़रूरत से ज़्यादा सेब खा लेने से भी दिक्कते पैदा हो सकती हैं।
पाचन से जुड़ी परेशानियां
फाइबर से भरपूर सेब, अगर ज़रूरत से ज़्यादा खा लिए जाएं, तो कब्ज़ और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। एक व्यक्ति को दिन में 70 ग्राम से ज़्यादा फाइबर का सेवन नहीं करना चाहिए।
इससे ज़्यादा खाने पर पेट की सेहत का बुरा हाल हो सकता है।
ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव
कार्ब्स में उच्च सेब आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाकर मूड को बेहतर बनाते हैं। सेब में सेरोटोनिन भी होता है जो मूड को अच्छा रखता है। हालांकि, इससे ब्लड शुगर का स्तर ऊपर-नीचे हो सकता है, जिससे आपका दिल मीठा खाने का ज़्यादा चाहने लगेगा।
सेब में पेस्टीसाइड्स भी ज़्यादा होते हैं
पर्यावरण कार्य समूह के अनुसार, सेब में कीटनाशक की मात्रा सबसे अधिक होती है। सेब में पाए जाने वाले रासायनिक यौगिक डाइफेनिलमाइन को यूरोपीय संघ द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है, क्योंकि यह एक संभावित कार्सिनोजेन है।
वज़न बढ़ने का कारण बन सकता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ज़्यादा सेब खाने से वज़न बढ़ सकता है। सेब कार्ब्स से भरपूर होते हैं और इन्हें ज़्यादा खाने से शरीर उतनी कैलोरीज़ कम नहीं कर पाएगा, जितना उसे वज़न कम करने के लिए करना चाहिए।
दांतों की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं
सेब में एसीडिक गुण ज़्यादा होता है। डॉक्टर्स का मानना है कि ज़्यादा सेब का सेवन ओरल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सेब सोडा से ज़्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।