Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weight Loss के लिए किस समय पीना चाहिए Apple Cider Vinegar? जानिए सही तरीका और फायदे

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 11:08 AM (IST)

    एप्पल साइडर विनेगर पीने से आपको वजन घटाने में मदद म‍िल सकती है। लेक‍िन इसे पीने का सही समय और तरीका जानना बेहद जरूरी होता है। अगर आप इसे सुबह खाली पेट या खाने से पहले सही मात्रा में लेते हैं और साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं तो यह आपके वजन घटाने के सफर को थोड़ा आसान बना सकता है।

    Hero Image
    तेजी से वजन कम कर सकता है Apple Cider Vinegar। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में हर कोई माेटापे की समस्‍या से जूझ रहा है। वजन कम करने के ल‍िए लोग कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं। ज‍िम जाकर घंटों पसीना बहाते हैं। हालांक‍ि एक और तरीका है ज‍िससे आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। जी हां, हम Apple Cider Vinegar की बात कर रहे हैं। सेब जितना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, उससे कहीं ज्यादा सेब का सिरका लाभकारी है। एप्‍पल साइडर व‍िनेगर सेब को निचोड़ कर उसके लिक्विड से बनाया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके फर्मेंटेशन के बाद जो सिरका बचता है उसे ही सेब का सिरका कहा जाता है। ये औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि Apple Cider Vinegar कैसे वजन कम करने में मददगार है। इसे क‍िस समय पीना बेहतर होता है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    एप्‍पल साइडर व‍िनेगर से कैसे कम होता है वजन?

    एप्पल साइडर विनेगर पीने से मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मि‍लती है। इससे तेजी से कैलोरी बर्न होता है। इसके अलावा ये आपके पेट को भी लंबे समय तक भरा रखती है। इससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। वहीं इस व‍िनेगर में शरीर की इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाने की क्षमता होती है ज‍िससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इससे वजन घटाना भी आसान हो जाता है।

    वजन कम करने के लिए कब प‍िएं एप्‍पल साइडर व‍िनेगर

    सुबह खाली पेट

    सुबह उठने के बाद खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में 1 से 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीना चाह‍िए। इससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है। दिनभर शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है।

    यह भी पढ़ें: पेट की चर्बी कम करने के लिए सेब के सिरके का इस तरह करें इस्तेमाल

    लंच से पहले

    आप जब लंच करने वाले हों तो उससे 15 से 20 मिनट पहले एप्पल साइडर विनेगर पी लें। इससे भूख कम लगती है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं। इससे कैलोरी इनटेक अपने आप घट जाता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।

    रात को सोने से पहले

    कुछ लोग इसे रात को लेने की सलाह देते हैं ताकि यह सोते समय फैट बर्निंग प्रोसेस को बढ़ावा दे। हालांक‍ि इस दौरान आपको ध्‍यान रखना होगा क‍ि इसे भूल से भी खाली पेट न लें। वरना एसिडिटी की समस्या हो सकती है। हालांक‍ि रात में इसे पीने के ल‍िए आपको डॉक्‍टर से सलाह लेनी चाह‍िए।

    बरतें ये सावधानी

    • हमेशा organic एप्पल साइडर विनेगर ही खरीदें।
    • इसे डायरेक्‍ट न प‍िएं। इससे आपके दांतों और गले को नुकसान पहुंच सकता है।
    • दिन में 2 बार से ज्यादा न लें।
    • लंबे समय तक नियमित सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
    • इसे पीने के साथ-साथ एक्‍सरसाइज करना भी जरूरी होता है।

    यह भी पढ़ें: तेजी से Weight loss में मदद करता है एप्पल साइडर विनेगर, मगर कम ही लोग जानते हैं इसे पीने का सही समय

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।