विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेट की चर्बी कम करने के लिए सेब के सिरके का इस तरह करें इस्तेमाल

By Shahina NoorEdited By:
Published: Thu, 02 Dec 2021 11:30 AM (IST)

कम कैलोरी वाला फूड वज़न घटाने में असरदार होता है। सेब का सिरका एक लो कैलोरी ड्रिंक है। 100 ग्राम ...और पढ़ें

अगर आप अपने बढ़ते हुए वज़न से परेशान हैं तो सेब के सिरके का इस्तेमाल करें।
अगर आप अपने बढ़ते हुए वज़न से परेशान हैं तो सेब के सिरके का इस्तेमाल करें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सेब जितना सेहत के लिए फायदेमंद है उससे कहीं ज्यादा सेब का सिरका सेहत के लिए उपयोगी है। सेब का सिरका सेब को निचोड़ कर उसके लिक्विड से बनाया जाता है, इसके फर्मेंटेशन के बाद जो सिरका बचता है उसे ही सेब का सिरका कहा जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर सेब का सिरका ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत को कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। अगर आप अपने बढ़ते हुए वज़न से परेशान हैं तो सेब के सिरके का इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं कि सेब का सिरका वज़न को कैसे कंट्रोल करता है।

वजन कम करने में मददगार है सेब का सिरका:

कम कैलोरी वाला फूड वज़न घटाने में असरदार होता है। सेब का सिरका एक लो कैलोरी ड्रिंक है। 100 ग्राम सेब के सिरके में करीब 22 कैलोरी होती हैं जो वज़न कंट्रोल करने में बेहद असरदार है। सेब के सिरके को रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में मिलाकर पीया जाए तो आसानी से बैली फैट कम किया जा सकता है।

सेब का सिरका मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है:

एक अध्ययन के मुताबिक सेब के सिरका का नियमित सेवन करने से मेटाबॉलिजम बूस्ट होता है। सेब का सिरका का सेवन करने से भूख कम लगती है और मोटापा से छुटकारा मिलता है।

भूख को शांत करेगा: 

जर्नल ऑफ क्लीनिकल नटरीशन में छपे अध्ययन के मुताबिक सेब का सिरका में मौजूद एसिड भूख को शांत रखता है और आप पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। इसे खाने के बाद आप ज्यादा खाते नहीं और कैलोरी कम लेते हैं। यह भूख की क्रेविंग को कंट्रोल करता है।

वज़न कम करने के लिए कैसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल

  • वज़न कम करना चाहते हैं तो खाली सिरका नहीं पीएं। पानी में कुछ चम्मच सिरका मिलाकर पीने से वज़न कंट्रोल रहता है।
  • सिरके का इस्तेमाल आप सलाद में डाल कर कर सकते हैं। सलाद में सिरका का सेवन करने से सलाद का स्वाद बढ़ता है, साथ ही सेहत भी अच्छी रहती है।
  • सेब के सिरका का इस्तेमाल आप अपने तीनों टाइम का खाना खाने से पहले कर सकते हैं। सीमित मात्रा में सिरके का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। ज्यादा सिरका गले में खराश पैदा कर सकता है। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।