Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने से लेकर पाचन को स्वस्थ रखने तक, जानें राजमा खाने के अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 08:49 AM (IST)

    Benefits Of Eating Rajma राजमा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग राजमा की सब्जी और चावल खाना पसंद करते हैं। राजमा खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसमें फाइबर कैल्शियम कार्बोहाइड्रेट आयरन प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। इसे खाने से वजन भी कम होता है।

    Hero Image
    Benefits Of Eating Rajma: राजमा खाने के हैं ढेरों फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Eating Rajma: राजमा को किडनी बिंस के नाम से भी जाना जाता है। यह कई लोगों की फेवरेट सब्जी होती है। लोग सबसे ज्यादा चावल के साथ राजमा खाना पसंद करते हैं। यह प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और भी कई फायदे होते हैं। राजमा में घुलनशील और अघुलनशील दोनों फाइबर पाया जाता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। राजमा में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करती है। तो आइए जानते हैं, राजमा खाने के अनगिनत फायदे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

    डायबिटीज के मरीजों के लिए राजमा लाभकारी होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा राजमा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।

    पाचन में मददगार

    राजमा पाचन को भी स्वस्थ रखता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो पाचन के लिए जरूरी होते हैं । हालांकि आप अपनी डाइट में राजमा कम ही मात्रा में शामिल करें, इसे ज्यादा खाने से गैस, सूजन पेट फूलने की भी समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: Female Fertility Diet: कंसीव करना चाह रही हैं, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 तरह के फूड्स

    खून की कमी दूर करे

    राजमा आयरन का समृद्ध स्रोत है। शरीर में आयरन की कमी के कारण एनिमिया की समस्या हो सकती है। खून की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में राजमा शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता मिलती है।

    दिल को स्वस्थ रखे

    जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए राजमा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। किडनी बीन्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जिससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

    हड्डियों और दांतों के लिए गुणकारी

    पोषक तत्वों से भरपूर राजमा हड्डियों और दातों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत संबंधी कई समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें:Arbi Leaves Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर हैं अरबी के पत्ते, जानिए इसे खाने के हैरान करने वाले फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik