Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Garlic Tea Benefits: गुणों की खान है लहसुन की चाय, इसे खाली पेट पीने से मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 08:45 AM (IST)

    Garlic Tea Benefitsलहसुन में एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है जिस वजह से यह आपको कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से बचाता है। लेकिन क्या आपने कभी लहसुन की चाय के बारे में सुना है जी हां यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसे पीने से मोटापा कम होने के साथ इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। तो चलिए जानते हैं लहुसन की चाय पीने के फायदे।

    Hero Image
    Garlic Tea Benefits: लहसुन की चाय पीने के हैं गजब के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Garlic Tea Benefits: लहसुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। भारतीय किचन में इसका इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। कई घरों में लहसुन की चटनी भी बनाई जाती है। जो काफी स्वादिष्ट होती है। यह भोजन को बेहतरीन स्वाद देने के साथ कई गुणों से भरपूर होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई लोग सुबह खाली पेट भी लहसुन खाते हैं, जिससे शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं, लेकिन क्या आपने कभी लहसुन की चाय के बारे में सुना है? जी हां, लहसुन की चाय पौष्टिक गुणों से भरपूर होती है। जो आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है। तो चलिए जानते हैं, लहसुन की चाय के फायदे और इसे बनाने की विधि।

    लहसुन की चाय के ये हैं फायदे

    • लहसुन की चाय में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। जो बैक्टीरिया से शरीर को बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इससे आप मौसमी बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना सुबह लहसुन की चाय जरूर पिएं।
    • इस चाय में ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं, जो पाचन को बढ़ावा देते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व अपच को दूर करने में मदद करते हैं।
    • लहसुन की चाय में एंटी कैंसर गुण मौजूद होते हैं। जो कई प्रकार के कैंसर को रोकने में सहायक हैं। एक रिसर्च के अनुसार, जो लोग लहसुन की चाय का सेवन करते हैं, उनमें पेट और स्तन कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
    • लहसुन की चाय वजन कम करने में भी मदद कर सकती है। इस चाय को पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और भूख भी कम लगती है। जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं। इस तरह वजन कम होने में मदद मिलती है।
    • लहसुन की चाय में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे त्वचा जवां रहती है। इस चाय को पीने से मुंहासे और एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से भी राहत पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ेंCoconut Water Side Effects: इन लोगों को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है नारियल पानी

    इस तरह बनाएं लहसुन की चाय

    सामग्री

    2-3 छिली हुई लहसुन की कलियां, 2 कप पानी, स्वाद के लिए नींबू या शहद

    बनाने की विधि

    • छिली हुई लहसुन की कलियों का पेस्ट बना लें।
    • अब एक पैन में पानी उबालें।
    • जब पानी उबलने लगे, तो इसमें लहसुन का पेस्ट डालें।
    • इसे 15-20 मिनट तक उबलने दें।
    • फिर इसमें शहद या नींबू का रस मिक्स कर सकते हैं।
    • जब यह गुनगुना हो जाए, तो इसे पिएं।

    यह भी पढ़ेंMethi For Weight loss: वजन कम करने में मददगार है मेथी, आज ही इन पांच तरीकों से करें डाइट में शामिल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik