Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coriander Water Benefits: वजन कम करने वालों के लिए बेहद कारगर है धनिया का पानी, जानिए बनाने का तरीका

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 05:04 PM (IST)

    Coriander Water Benefits धनिया के बीज लगभग हर घर में मसाले के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने वाले इस मसाले का इस्तेमाल कर आप वजन भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके अन्य फायदे और बनाने का तरीका।

    Hero Image
    Coriander Water Benefits: सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से वजन होगा कम

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coriander Water Benefits: मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। ये औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। इन्हीं मसालों में शामिल है धनिया। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में काफी कारगर है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं। इसके अलावा धनिया वजन कम करने में भी मदद करती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनिया के बीज प्राकृतिक रूप से आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन-के, विटामिन-सी, विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये पाचन को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। इसके अलावा यह किडनी की बीमारियों को भी ठीक करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, धनिया का पानी भी बेहद गुणकारी होता है। आप इसे खाली पेट पीकर कई बीमारियों से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं, इसके क्या फायदे हैं।

    वजन कम करने के लिए

    शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए आप धनिया का पानी पी सकते हैं। इस ड्रिंक में नींबू का रस और शहद मिलाकर सेवन करने से वजन कम होने में भी मदद मिलती है।

    शरीर को हाइड्रेट रखें

    आप अपने दिन की शुरुआत धनिया पानी के सेवन से कर सकते हैं। यह शरीर के बेहतर हाइड्रेशन में मदद करता है।

    पाचन तंत्र के लिए गुणकारी

    खाली पेट धनिया के पानी को घूंट-घूंट कर पिएं। इससे शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकलने में मदद मिलती है। जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

    बालों के लिए लाभकारी

    धनिया के बीजों में विटामिन-के, विटामिन-सी और विटामिन-ए पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। इससे बाल टूटने से बच सकते हैं।

    इस तरह बनाएं धनिया का पानी

    इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले धनिया के बीजों को धो लें। फिर एक बड़ा चम्मच धनिया के बीज रात भर के लिए 1 गिलास पानी में भिगो दें। अगले, सुबह इस मिश्रण को उबालें। फिर छान लें, अब इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं। इसे रोजाना पीने से आप कई बीमारियों को मात दे सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik