विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Tips: डिनर के बाद टहलने से मिलते हैं बेमिसाल फायदे, वजन कम होने के साथ पाचन शक्ति बढ़ाने तक

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 24 Feb 2023 12:19 PM (IST)

Health Tips स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी माना जाता है लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के कारण फिजिकल एक्टिविटी ...और पढ़ें

Health Tips: डिनर के बाद वॉक करने से मिलते हैं शानदार फायदे
Health Tips: डिनर के बाद वॉक करने से मिलते हैं शानदार फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लेने के साथ एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है, लेकिन आजकल बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम होती जा रही है, जिससे लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार होते हैं। ऐसे में आप डिनर करने के बाद सैर कर भी खुद को फिट रख सकते हैं।

जी हां, रात का खाना खाने के बाद टहलना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी डिनर करने के तुरंत बाद ही बिस्तर पर चले जाते हैं, आपकी ये आदत कई बीमारियों को बुलावा दे रही हैं। इसलिए नियमित रूप से खाना खाने के बाद कुछ देर तक जरूर वॉक करें। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं, डिनर के बाद टहलने से क्या फायदे मिलते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

अगर आप डिनर करने के बाद रोजाना टहलते हैं, तो इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। इससे आप कब्ज, गैस, सूजन या पेट संबंधी अन्य समस्या से बच सकते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाता है

रात में खाना खाने के बाद टहलने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं।

ब्लड शुगर मेंटेन रहता है

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए डिनर के बाद टहलना बहुत जरूरी होता है। माना जाता है कि इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

मेटबॉलिज्म बढ़ाने के लिए

मेटबॉलिज्म वजन घटाने में काफी मददगार होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रात में खाना खाने के बाद टहलें जरूर, इससे कैलोरी बर्न होगी। जिससे आपका वजन कम हो सकता है।

अच्छी नींद के लिए लाभदायक

डिनर के बाद टहलने से अच्छी नींद आती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिससे आप तनावमुक्त रहते हैं और बेहतर नींद ले सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।