Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विटामिन-बी12 की कमी दूर करेंगी किचन में मौजूद 2 चीजें, बस दही में मिलाकर ऐसे करें इस्तेमाल

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 05:42 PM (IST)

    शरीर में विटामिन बी12 की कमी आजकल एक आम समस्या बन गई है जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है। मांसाहारी भोजन विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत है। ऐसे में वेजिटेरियन्स के लिए इसकी कमी दूर करना मुश्किल हो जाता है। आप इसके लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Hero Image
    दही में मिलाएं दो चीज, दूर होगी विटामिन-बी12 की कमी (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर में मौजूद अलग-अलग पोषक तत्व न सिर्फ हमें सेहतमंद रखने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर के सही विकास में भी मदद करते हैं। विटामिन-बी12 इन्हीं में से एक है, जो शरीर में कई जरूरी काम करते हैं। हालांकि, बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान अक्सर शरीर में इसकी कमी का कारण बनती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसकी कमी की वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती है। शरीर में विटामिन-बी12 कम होने की वजह से अक्सर थकान, चक्कर आना, याददाश्त कमजोर होना और बार-बार सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन सभी वजहों से रोजमर्रा का काम करना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इसकी कमी को पूरा किया जाए, ताकि किसी गंभीर परेशानी को रोका जा सके।

    यह भी पढ़ें- विटामिन-बी12 की कमी होने पर शरीर देता है ये 6 संकेत, नजरअंदाज करने से बढ़ सकती है परेशानी

    नॉनवेज फूड है विटामिन-बी12 का सोर्स

    आमतौर पर नॉनवेज फूड्स को विटामिन-बी12 का बेहतरीन सोर्स माना जाता है, लेकिन इसकी वजह से वेजिटेरियन्स के लिए इसकी कमी को दूर करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी एक वेजिटेरियन हैं, जिसके शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी होने लगी है, तो आप दही की मदद से आसानी से इसे पूरा कर सकते हैं। आपको इसके लिए बस दही में दो चीजें मिलाकर खानी होगी। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये दो चीज।

    मेथी दाना (Fenugreek Seeds)

    कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर मेथीदाना शरीर में कम होते विटामिन B12 के लेवल बढ़ाने में मदद करता है। दरअसल, यह आयरन, फाइबर और विटामिन-B से भरपूर होता है और इसे दही के साथ मिलाकर खाने से पाचन बेहतर होता है, जिससे विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद मिलती है। आप मेथीदाने को पानी रातभर भिगोकर और फिर सुबह छानकर इसे दही में मिलाकर खा सकते हैं।

    रोस्टेड तिल (Roasted Sesame Seeds)

    शरीर में कम होते विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप दही के साथ तिल, खासकर सफेद तिल मिलाकर खा सकते हैं। इसमें विटामिन-B कॉम्प्लेक्स की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें हेल्दी फैट्स और मिनरल्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में यह दही के साथ मिलकर विटामिन B12 के अवशोषण को बेहतर बनाता है, जिससे इसकी कमी दूर होती है। इसे खाने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए एक चम्मच भुना हुआ तिल दही में मिलाकर नाश्ते या लंच के साथ खाएं।

    यह भी पढ़ें- विटामिन-B12 की हो गई है कमी? अब सप्लीमेंट्स नहीं, इन 5 तरीकों से करें इसे नेचुरली बूस्ट

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।