विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ABC Juice Benefits: बस 15 दिनों में नजर आने लगेगा चेहरे, बाल और सेहत पर असर, जब रोजाना सुबह पिएंगे ABC जूस

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Mon, 02 Jan 2023 12:29 PM (IST)

ABC Juice Benefits वजन कम करने के साथ स्किन और बालों के लिए भी बेहद हेल्दी है ABC जूस इसे ...और पढ़ें

ABC Juice Benefits: सेहत से लेकर बालों और स्किन तक के लिए फायदेमंद है सेब चुकंदर और गाजर का जूस
ABC Juice Benefits: सेहत से लेकर बालों और स्किन तक के लिए फायदेमंद है सेब चुकंदर और गाजर का जूस

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। ABC Juice Benefits: अगर आपने पहले कभी नहीं सुना है तो बता दें कि एबीसी (ABC) जूस का मतलब है एप्पल(सेब), चुकंदर (बीटरूट) और गाजर (कैरेट) से बना जूस। ये जूस फिटनेस पसंद लोगों का फेवरेट है क्योंकि इसे पीने से न सिर्फ बॉडी हेल्दी रहती है बल्कि ये जूस बॉडी को डिटॉक्स करने में भी है बेहद असरदार। आइए जानते हैं इसके बनाने का तरीका और इसके फायदे।

ABC जूस में मौजूद न्यूट्रिएंट्स

ABC जूस कई सारे न्यूट्रिएंट्स जैसे- जिंक, पोटैशियम, मैग्नीज़ के अलावा विटामिन ए, विटामिन B6, C से भरपूर होता है। जो हमारी बॉडी को कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। और तो और इस जूस में कैल्शियम, कॉपर, आयरन और मैग्नीशियम भी शामिल होता है।

ABC जूस के फायदे

- इतने सारे न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी की वजह से ये जूस हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है। इसे पीने से बॉडी में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ते हैं।

- बॉडी के लिए कई जरूरी न्यूट्रिशन और विटामिन्स की कमी इस जूस को पीने से दूर होती है।

- जैसा कि बताया गया है कि ये जूस बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है, तो इसकी वजह से चमक पर अलग सी और नेचुरल चमक नजर आती है। 

- विटामिन सी, ए, के, बी और ई जैसे तत्वों की मौजूदगी की वजह से ये जूस बढ़ती उम्र के प्रभाव को भी कम करने में मददगार है। इसके सेवन से स्किन टाइट और लंबे समय तक जवां बनी रहती है।

- इस जूस को पीने से बाल भी हेल्दी रहते हैं क्योंकि इसमें आयरन, इलेक्ट्रोलाइट्स और पोटैशियम मौजूद होता है। इससे बाल लंबे, घने और मजबूत बनते हैं।

- सबसे खास इस जूस को पीने से वजन कम होता है। कैलोरी में कम और फाइबर में हाई होने की वजह से इस जूस को पीने से पेट भरा रहता है। जिससे बेवजह की भूख नहीं लगती और आप अनहेल्दी खाने से बचते हैं।

- फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होने की वजह से डाइजेशन सही रहता है। कब्ज, गैस, एसडिटी जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

- ABC जूस बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियां कोसों दूर।

ऐसे बनाएं ABC जूस

सामग्री- 1 मीडियम साइज जूसी सेब, 1 बड़ा जूसी गाजर, 1/2 मीडियम साइज चुकंदर, चुटकी काला नमक 

विधि

- सेब को काट लें, चुकंदर और गाजर को छील लें। सारी चीज़ों को अच्छी तरह धो लें।

- मिक्सी में सारी चीज़ों को डालें और साथ ही तीन चौथाई कप पानी।

- अच्छी तरह पीस लें।

- ग्लास में निकालें, ऊपर से काला नमक डालकर सर्व करें।

Pic credit- freepik