रोज सुबह खाली पेट चबा लें लहसुन की एक कली, सेहत में दिखेंगे 6 कमाल के बदलाव
क्या आपको पता है आपकी रसोई में रखी लहसुन आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद (Garlic Benefits) हो सकती है? जी हां लहसुन में सूजन कम करने और कीटाणुओं से लड़ने के गुण मौजूद होते हैं जो सेहत की कई परेशानियों को दूर करते हैं। आइए जानें रोज सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाने के फायदे।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं अगर आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाना शुरू कर देंगे तो क्या होगा? आपको बता दें कि लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मदद (Benefits of Garlic) करते हैं।
इसलिए लहसुन को आयुर्वेद में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानें सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली चबाने से शरीर को क्या-क्या फायदे (Garlic Eating Benefits) मिल सकते हैं।
इम्युनिटी बढ़ाता है
लहसुन में एलिसिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण रखता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट लहसुन खाने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है, जिससे सर्दी-जुकाम, बुखार और इन्फेक्शन से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें- नसों से जमा कोलेस्ट्रॉल निकाल फेंकेगा लहुसन, बस इन तरीकों से करना होगा इस्तेमाल
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
लहसुन डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिल करके खाने को पचाने में मदद करता है। यह पेट की गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। सुबह खाली पेट लहसुन चबाने से आंतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट होते हैं और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
लहसुन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह आर्टरीज में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है। इससे दिल की बीमारियों, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक
लहसुन शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड लिवर को डिटॉक्सीफाई करते हैं, जिससे शरीर की सफाई होती है और त्वचा भी साफ व चमकदार बनती है।
डायबिटीज कंट्रोल में मददगार
लहसुन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। यह इंसुलिन बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। नियमित रूप से खाली पेट लहसुन खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।
वजन घटाने में मददगार
लहसुन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और फैट बर्न करने में सहायक होता है। यह शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है।
कैसे खाएं लहसुन?
- सुबह उठकर खाली पेट एक लहसुन की कली चबाएं।
- अगर तीखा स्वाद अच्छा न लगे, तो इसे शहद के साथ या पानी के साथ भी खा सकते हैं।
- ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने से पेट में जलन हो सकती है। प्रेग्नेंट महिलाओं और किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को डॉक्टर से पूछकर ही लहसुन खाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- नसों में जमा गंदा Cholesterol निकालेगी ये सफेद चीज, घी में भूनकर खाने से मिलेंगे कई जादुई फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।