Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ना ज‍िम, ना मशीन! Wall Sits एक्‍सरसाइज बदल देगी आपकी फ‍िटनेस जर्नी; मसल्स में आ जाएगी नई जान

    हर दिन कुछ ही सेकंड वॉल सिट्स करने से न केवल आपकी टांगें और पेट मजबूत होंगे बल्कि आपका पूरा शरीर फिट और एक्टिव रहेगा। यह आसान और असरदार एक्‍सरसाइज है जिसे हर कोई कर सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि साधारण सी दिखने वाली ये एक्सरसाइज शरीर के लिए कितनी फायदेमंद है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Sat, 26 Apr 2025 10:09 AM (IST)
    Hero Image
    वॉल स‍िट्स करने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लाेग अपनी सेहत का खास ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में लोग कई तरह की बीमार‍ियों की चपेट में आ रहे हैं। अन‍ियम‍ित द‍िनचर्या और खराब खानपान, इनके मुख्‍य कारण हैं। ऐसे में अगर आप खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो आपको एक्‍सरसाइज जरूर करना चाह‍िए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्‍सरसाइज जहां आपकी बॉडी को शेप में लाने का काम करती है। वहीं ये आपको सेहतमंद रखने में अहम भूम‍िका नि‍भाती है। आज हम आपको अपने इस लेख में वॉल स‍िट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ये भी जानेंगे क‍ि इसे करने से क्‍या-क्‍या फायदे म‍िलते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    वॉल सिट्स क्या है?

    वॉल सिट्स एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसमें आप दीवार के सहारे इस तरह बैठते हैं जैसे आप कुर्सी पर बैठे हों। इसमे आपको अपनी पीठ को दीवार से सटाना होता है और घुटने 90 डिग्री के एंगल पर मुड़े होते हैं। इसे करना बेहद आसान होता है।

    जांघों और पैरों को बनाए मजबूत

    वॉल सिट्स से सबसे ज्‍यादा असर आपकी जांघों और पैरों को होता है। अगर आप इसे डेली करते हैं तो आपकी टांगों के मसल्स मजबूत होते हैं। आपको दौड़ने और चलने में ताकत मिलती है।

    पेट की चर्बी करे कम

    वॉल स‍िट्स करने से सारी मेहनत आपके पैरों पर पड़ती है। इससे पेट के आसपास जमी चर्बी भी कम होती है। आपका वजन तेजी से कम होता है। जो लोग कमर की चर्बी कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी ये एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है।

    घुटनों को ताकत मिलती है

    जिन लोगों को घुटनों में हल्का दर्द या कमजोरी होती है, उनके लिए वॉल सिट्स एक बढ़िया व‍िकल्‍प हो सकता है। इससे घुटनों के आसपास की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ऐसे में घुटनों पर कम दबाव पड़ता है।

    बैलेंस और सहनशक्ति बढ़ाए

    वॉल स‍िट्स करने में आपको कम से कम 30 सेकंड के ल‍िए एक ही पोजीशन में रहना होता है। इससे आपके शरीर का बैलेंस बेहतर होता है और धीरे-धीरे आपकी सहनशक्ति (stamina) भी बढ़ती है।

    यह भी पढ़ें: घर पर ही करें 5 एक्सरसाइज, रहेंगे फिट और स्लिम; जिम जाने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत 

    कहीं भी कर सकते हैं वॉल स‍िट्स

    वॉल स‍िट्स की खास‍ियत ये है क‍ि इसे करने के लिए न तो आपको ज‍िम जाने की जरूरत है और न ही किसी महंगे इक्विपमेंट की। इसे आप कहीं भी कर सकते हैं।

    वजन घटाने में मददगार

    वॉल सिट्स करने से शरीर की कई मांसपेशियां एक साथ काम करती हैं। इस कारण तेजी से और ज्‍यादा कैलोरी बर्न होती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

    कैसे करें वॉल सिट्स?

    वॉल सिट्स करने के लिए सबसे पहले दीवार के सामने खड़े हो जाएं और अपनी पीठ को दीवार से लगा लें। अब धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ते हुए नीचे बैठें जैसे कि आप एक काल्पनिक कुर्सी पर बैठ रहे हों। आपके घुटने 90 डिग्री के एंगल पर मुड़े होने चाह‍िए। साथ ही आपकी पीठ पूरी तरह से दीवार से लगी होनी चाहिए। इस स्थिति में 20-30 सेकंड रुकें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।

    ध्‍यान रखें ये बातें

    इस बात का ध्‍यान रखें क‍ि आपके घुटने पैरों की उंगलियों से आगे नहीं जा रहे हों। अपनी पीठ को भी सीधा रखें और उसे दीवार से पूरी तरह चिपकाए रखें। अगर आपको किसी प्रकार का दर्द महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं।

    यह भी पढ़ें: रोज सिर्फ 30 मिनट एक्सरसाइज करने से सेहत में दिखाई देंगे 10 बदलाव, सभी पूछने लगेंगे सेहत का राज

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।