विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आप भी सलाद और फल पर ऊपर से छिड़कते हैं नमक? रुक जाएं, अनजाने में आप कर रहे हैं किडनी से खिलवाड़

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Fri, 30 Jan 2026 07:37 PM (IST)

अधिक मात्रा में नमक लेने से शरीर में सोडियम काफी बढ़ जाता है और हार्ट हेल्थ के लिए नुकसानदेह हो ...और पढ़ें

ज्यादा नमक खाने के 5 प्रमुख लक्षण पहचानें और सेहत सुधारें (Picture Credit-  AI Generated)

ज्यादा नमक खाने के 5 प्रमुख लक्षण पहचानें और सेहत सुधारें (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको भी अपनी सब्जी, सलाद या फ्रूट्स पर नमक छिड़ककर खाने की आदत है? अगर हां तो आप अनजाने में ही रोजाना जरूरत से ज्यादा सोडियम इनटेक कर रहे हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार हर दिन 1500 मिलीग्राम से ज्यादा सोडियम नहीं लेना चाहिए। अगर आप ज्यादा मात्रा में अपनी डाइट में नमक ले रहे हैं तो उसके लक्षण ऐसे नजर आ सकते हैं-

चेहरे पर सूजन या पफीनेस दिखना

ज्यादा नमक की वजह से शरीर में वॉटर रिटेंशन हो जाता है। ऐसा होने से शरीर में सूजन, ब्लोटिंग और पफीनेस नजर आती है। इसका प्रभाव आपकी फिटनेस पर भी पड़ सकता है।

बार-बार सिरदर्द होना

ज्यादा मात्रा में सोडियम लेने से शरीर में फ्लूइड का अनुपात बिगड़ जाता है, जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलता और डिहाइड्रेशन हेडएक हो सकता है। अगर शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी निकल जाए तो ब्रेन के सिकुड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। आपको लगातार सिरदर्द बना रहता है तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें ताकि शरीर से अतिरिक्त सोडियम बाहर निकाल सके।

गला सूखना 

ड्राई माउथ होना और बार-बार गला तर करने की इच्छा सोडियम के ज्यादा स्तर की वजह से भी हो सकता है। चूंकि, नमक की वजह से बॉडी में पानी रिटेन होने लगता है और आपके शरीर में स्टोर फ्लूइड कम होने लगता है। ऐसा होने से बार-बार प्यास लगती है या गला सूखता है।

अगर बार-बार जा रहे हैं बाथरूम

अगर यूरीनेशन के लिए आप भी दिनभर में कई-कई बाथरूम के चक्कर लगा रहे हैं तो उसकी वजह भी नमक हो सकता है। नमक का प्रभाव किडनी पर भी पड़ता है, जिससे उनके फिल्टर करने की क्षमता प्रभावित होती है। अगर नमक की मात्रा को समय रहते ना कंट्रोल किया जाए तो किडनी फेलियर का खतरा बढ़ सकता है।

नमकीन खाने की क्रेविंग

क्या आपको भी चिप्स या नमकीन खाने की इच्छा होती है? ऐसा लगातार ज्यादा नमक वाले फूड आइटम खाने की वजह से हो सकता है। इससे बार-बार कुछ ना कुछ नमकीन खाने की तलब बनी रहती है। यह एक साइकिल की तरह बन जाता है और इसे तोड़ना काफी मुश्किल होता है।

यह भी पढ़ें- किडनी पर कैसा असर डालता है खाने में ज्यादा नमक का इस्तेमाल? डॉक्टर ने बताया कितनी मात्रा है सही

यह भी पढ़ें- आपकी रोज की यह एक आदत कर रही है किडनी खराब, बीमारी से बचने के लिए आज से शुरू कर दें ये 5 काम

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।