डायबिटीज कंट्रोल कर सेहत को बेशुमार फायदे देंगे 5 ग्रीन जूस, बिना देरी करें डाइट में शामिल
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाइयों पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। जी हां सही खान-पान और हेल्दी डाइट से भी इसे काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है। यहां बताए 5 ग्रीन जूस (Green Juices For Diabetes) न सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं बल्कि शरीर को अंदर से डिटॉक्स करके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Green Juices For Diabetes: डायबिटीज आज के समय में एक आम बीमारी बन गई है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से मैनेज किया जाए, तो इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। जी हां, बैलेंस डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। अगर आप भी डायबिटीज को नेचुरल तरीके से काबू करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ग्रीन जूस को शामिल करना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
ग्रीन जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स न सिर्फ ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी कारगर होते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे ग्रीन जूस (Green Juices To Control Blood Sugar) के बारे में, जो डायबिटीज में बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
करेला जूस
करेला (बिटर गॉर्ड) अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद करता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है।
कैसे बनाएं करेला जूस?
- 1 करेला लें और उसके बीज निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसे मिक्सी में डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- तैयार जूस को छानकर नींबू और काला नमक मिलाएं।
फायदे:
- ब्लड शुगर को तेजी से कंट्रोल करता है।
- शरीर को डिटॉक्स करता है।
- वजन घटाने में मदद करता है।
पालक और खीरा जूस
पालक में मौजूद आयरन और फाइबर ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं, खीरा शरीर को हाइड्रेट रखता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
कैसे बनाएं पालक और खीरा जूस?
- 1 कटोरी पालक के पत्ते और 1 खीरा लें।
- इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेंडर में डालें।
- थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें और जूस को छान लें।
- चाहें तो इसमें नींबू और काला नमक मिला सकते हैं।
फायदे:
- ब्लड शुगर को बैलेंस करता है।
- पेट को ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है।
- डाइजेशन में सुधार करता है।
लौकी जूस
लौकी (बोतल गॉर्ड) लो कैलोरी और हाई फाइबर वाला फूड है, जो डायबिटीज पेशेंट्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं। यह ब्लड शुगर के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है।
कैसे बनाएं लौकी जूस?
- 1 छोटी लौकी छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसे मिक्सी में डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और ब्लेंड करें।
- तैयार जूस को छानकर उसमें पुदीना, नींबू और काला नमक मिलाएं।
फायदे:
- डायबिटीज और हृदय रोगों से बचाता है।
- शरीर को ठंडा रखता है।
- वजन घटाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- भरपूर नींद के बाद भी थकान भरी होती है सुबह, तो हो सकते हैं ये कारण; बिल्कुल न करें अनदेखा
मेथी और धनिया जूस
मेथी और धनिया दोनों ही डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। मेथी के दानों में घुलनशील फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को धीमी गति से बढ़ने देता है, जबकि धनिया ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।
कैसे बनाएं मेथी और धनिया जूस?
- 1 चम्मच मेथी के दाने रातभर भिगोकर रखें।
- 1 कटोरी ताजा धनिया पत्ते लें।
- दोनों को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- तैयार जूस को छानकर नींबू का रस मिलाएं।
फायदे:
- इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है।
- पेट की समस्याओं को दूर करता है।
- कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।
पत्तागोभी और अदरक जूस
पत्तागोभी (कैबेज) डायबिटीज कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। वहीं, अदरक सूजन कम करने और पाचन सुधारने में मदद करता है।
कैसे बनाएं पत्तागोभी और अदरक जूस?
- 1 कप पत्तागोभी के पत्ते और 1 छोटा टुकड़ा अदरक लें।
- दोनों को छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेंडर में डालें।
- थोड़ा पानी डालकर ब्लेंड करें और तैयार जूस को छान लें।
- इसमें चाहें तो काला नमक और नींबू का रस मिला सकते हैं।
फायदे:
- ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।
- शरीर में सूजन कम करता है।
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
यह भी पढ़ें- शरीर ही नहीं दिमाग पर भी असर डालता है हमारा खाना, डॉक्टर ने बताया डाइट और मूड का कनेक्शन
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।