Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपकी सेहत का हाल बयां करते हैं नाखून, दिखाई दें ये 5 बदलाव; तो तुरंत लें डॉक्टर से सलाह

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 03:08 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के संकते आपके नाखूनों (Signs of Poor Health) पर भी नजर आते हैं? जी हां हमारे नाखून हमारी सेहत के बारे में काफी कुछ बयां करते हैं। बस जरूरत है इन संकेतों को पहचानने की। आइए जानें नाखून पर होने वाले बदलावों के बारे में जो सेहत की परेशानियों की ओर इशारा करते हैं।

    Hero Image
    नाखूनों से पता चलती है सेहत की परेशानियां (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ज्यादातर लोग नाखूनों को सिर्फ हाथों की खूबसूरती से जोड़कर देखते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नाखून सेहत का आईना भी दिखाते हैं। जी हां, नाखून हमारी सेहत के बारे में काफी कुछ बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें होने वाले कई बदलाव (Signs of Health Problems on Nails) हमारी सेहत से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। अगर समय पर इन्हें पहचान लिया जाए तो इन परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानें नाखून में होने वाले ऐसे बदलावों के बारे में जो सेहत की परेशानियों का इशारा करते हैं।

    सफेद धब्बे या निशान

    अक्सर लोगों को लगता है कि नाखूनों पर सफेद धब्बे कैल्शियम की कमी का संकेत हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। ये धब्बे अक्सर नाखून के बेस पर हल्की चोट लगने के कारण भी हो सकते हैं, जैसे नेल पॉलिश रिमूवर के ज्यादा इस्तेमाल या नाखून काटते समय हुई मामूली तकलीफ। हालांकि, अगर ये धब्बे बड़े हैं या पूरे नाखून पर फैले हैं, तो यह जिंक या प्रोटीन की कमी का भी संकेत भी हो सकते हैं।

    पीले नाखून

    नाखूनों का पीला पड़ना आमतौर पर फंगल इन्फेक्शन का एक सामान्य लक्षण है। लेकिन अगर इलाज के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो यह और गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। पीले, मोटे और धीमी गति से बढ़ने वाले नाखून 'येलो नेल सिंड्रोम' का लक्षण हैं, जो अक्सर रेस्पिरेटरी डिजीज जैसे क्रोनिक ब्रोंकाइटिस, साइनसाइटिस और यहां तक कि लिम्फेटिक सिस्टम में गड़बड़ी से भी जुड़ा होता है।

    नाखूनों का चम्मच के आकार जैसा बदलना

    जब नाखून ऊपर की ओर उठने लगते हैं और उनका आकार चम्मच जैसा हो जाता है, तो इसे कोइलोनिशिया कहते हैं। यह शरीर में आयरन की कमी का सबसे साफ संकेत है। इस स्थिति में नाखून नरम हो जाते हैं और उनके किनारे ऊपर की ओर मुड़ने लगते हैं, जिससे वे 'चम्मच' जैसा आकार बना लेते हैं।

    नीले या नीलापन लिए हुए नाखून

    स्वस्थ नाखूनों का रंग गुलाबी होता है क्योंकि उनके नीचे ब्ल्ड वेसल्स का नेटवर्क होता है। अगर नाखूनों का रंग नीला या बैंगनी हो जाए, तो यह इस बात का संकेत है कि शरीर के टिशूज को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। यह एक गंभीर स्थिति है जो रेस्पिरेटरी डिजीज, दिल की बीमारी, या बल्ड सर्कुलेशन से जुड़ी किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा करती है।

    ऊबड़-खाबड़ लकीरें या गड्ढे

    नाखूनों पर बारीक लंबी लकीरें उम्र बढ़ने का एक सामान्य संकेत हो सकती हैं। लेकिन अगर लकीरें गहरी हैं या नाखूनों की सतह पर छोटे-छोटे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, तो यह चिंता का विषय है। इसे अनदेखा न करें।

    यह भी पढ़ें- एनीमिया होने पर शरीर इन तरीकों से देता है चेतावनी, गलती से भी न करें ये 5 लक्षण इग्नोर

    यह भी पढ़ें- कैल्शियम की कमी के ये 5 लक्षण अक्सर हो जाते हैं इग्नोर, नहीं दिया ध्यान, तो जर्जर हो जाएंगी हड्डियां

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।