विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घंटों पसीना बहाना और भूखे रहना नहीं है Weight Loss का सही तरीका, वजन कम करने के लिए 4 गलतियों से बचें

Published: Thu, 14 May 2026 07:00 PM (IST)

वजन कम करते समय कुछ गलतियों से बचना चाहिए, वरना सेहत को फायदे की जगह नुकसान हो जाता है।

वजन कम करने के लिए इन गलतियों से बचें (Picture Courtesy: Freepik)

वजन कम करने के लिए इन गलतियों से बचें (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वजन बढ़ना मौजूदा समय की सबसे चिंताजनक समस्याओं में से एक है। यह कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। जिस तरह से बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि खराब जीवनशैली, दिनभर बैठकर काम करते रहना, जंक फूड्स की आदत और शारीरिक गतिविधियों में कमी ने लोगों को बड़ी मुसीबत में डाल दिया है। ऐसे में वजन कम करने के लिए कोई खाना लगभग बंद कर देता है तो कोई घंटों व्यायाम करता है पर क्या वास्तव में इससे लाभ मिलता है? 

विशेषज्ञों के अनुसार स्वस्थ तरीके से वजन कम करने का मतलब केवल कम खाना नहीं बल्कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, अच्छी नींद व लंबे समय तक टिकने वाली आदतों को अपनाना है। 

वजन कम करने के लिए क्या गलतियां न करें?  

अध्ययनों से पता चलता है कि अचानक खाना कम देने से मेटाबालिज्म धीमा पड़ सकता है, जिससे बाद में वजन और तेजी से बढ़ने लगता है। वहीं जरूरत से ज्यादा व्यायाम से शरीर में थकान, चोट का खतरा बना रहता है।

Weight Loss Tips (2)

(AI Generated Image)

अचानक खाना छोड़ना ठीक नहीं 

अक्सर लोग सोचते हैं कि खाना छोड़ देने से वजन तेजी से कम हो जाएगा, लेकिन असल में ये तरीका शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

  • क्रैश डाइटिंग में लोग जरूरत से बहुत कम कैलोरी लेते हैं, जिससे शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है। 
  • विशेषज्ञों के अनुसार, जब आप खाना कम कर देते हैं तो शरीर स्टार्वेशन मोड में चला जाता है और मेटाबालिज्म धीमा हो जाता है। 
  • अचानक खाना कम करने वाले लोगों में कमजोरी, चक्कर आने, बाल झड़ने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। 

बहुत ज्यादा व्यायाम भी खतरनाक 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि वजन घटाने के लिए व्यायाम जरूरी है पर आहार व जीवनशैली भी महत्वपूर्ण है। जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करना भी नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा व्यायाम मांसपेशियों में चोट, थकान और शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ सकता है। इससे तनाव व वसा का भंडारण बढ़ सकती है। बिना आराम दिए व्यायाम करने से मांसपेशियों की रिकवरी नहीं हो पाती। 

सिर्फ कैलोरी कम करने नहीं चलेगा काम 

  • वजन कम करने के दौरान लोग पोषण पर ध्यान नहीं देते। प्रोटीन की कमी होना बड़ी समस्या है।  
  • प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को बनाए रखने में मदद करता है। जब लोग पर्याप्त प्रोटीन नहीं लेते तो वजन घटने के साथ मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। 
  • वजन कम को दाल, पनीर, अंडे, दही व हरी सब्जियों को आहार में शामिल करें। 
  • वजन कम करने के लिए अच्छी नींद और तनाव को कंट्रोल करना भी जरूरी है। 
  • जब शरीर को पर्याप्त नींद नहीं मिलती तो भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोन प्रभावित होते हैं। इससे ज्यादा भूख लग सकती है। और कैलोरी इंटेक बढ़ सकती है।