इम्युनिटी और फुर्ती बढ़ाने का देसी फॉर्मूला है पंजीरी के लड्डू, 8 आसान स्टेप्स में ऐसे करें घर पर तैयार
पंजीरी के लड्डू शरीर की थकान और कमजोरी दूर कर दिनभर फुर्तीला रखने में मदद करते हैं।

पंजीरी लड्डू रेसिपी (Image Source: AI Generated)
HighLights
पंजीरी के लड्डू इम्यूनिटी और ऊर्जा बढ़ाते हैं
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी सहायक हैं
8 आसान स्टेप्स में घर पर बनाएं स्वादिष्ट लड्डू
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पंजीरी के लड्डू से सेहत को बहुत से फायदे मिलते हैं, फिर चाहे शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर करनी हो, शरीर को दिनभर एक्टिव रखना हो या गर्भवती महिला के शरीर की बच्चे के जन्म के बाद रिकवरी करानी हो। वहीं, मौसम के लिहाज से तो यह हर मौसम का फेवरेट फूड है लेकिन सर्दियों की खास जरूरत। आइए जानते हैं पंजीरी के लड्डू की रेसिपी :
पंजीरी के लड्डू की रेसिपी
सेहत को फायदा देने वाले पंजीरी के लड्डू को बनाना बेहद आसान है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:
1 कप गेहूं का आटा
1/2 कप कद्दूकस सूखा नारियल
1/2 देसी घी
1/3 कप ड्राई फ्रूट्स
2 बड़े चम्मच गोंद
1/2 चम्मच पिसी हुई सोंठ
1/2 इलायची पाउडर
स्वादानुसार बुरा या गुड़
पंजीरी के लड्डू बनाने की विधि
पंजीरी के लड्डू बनाने के लिए यहां बताए गए स्टेप फॉलो करें:
1. सबसे पहले बड़ी थाली में आटे को छान लें।
2. दूसरी तरफ, गैस पर पैन में घी डालकर उसे गर्म कर लें।
3. इसके बाद गर्म घी में पहले ड्राई फ्रूट्स भून लेने हैं।
4. फिर आटे को मध्यम आंच पर सुनहरा हो जाने तक भूनना है। अब आटे को ठंडा होने के लिए अलग निकाल लें।
5. इस स्टेप में आटे को दरदरा पीसकर उसमें बुरा या गुड़ मिलाएं।
6. ड्राई फ्रूट्स वाले मिश्रण में भुना हुआ आटा भी अच्छे से मिक्स करें।
7. मिश्रण में घी डालें और सबसे आखिर में सोंठ और इलायची डालकर मिक्स कर लें।
8. जब पंजीरी हल्की ठंडी हो जाए तो हाथ हल्के चिकने करके इनके छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
पंजीरी के लड्डू से सेहत को होने वाले फायदे
पंजीरी के लड्डू शरीर को तंदुरुस्त रखने का एक देसी तरीका है जिसके नियमित सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है और थके-कमजोर शरीर को तुरंत एनर्जी भी मिलती है। इसके अलावा ये लड्डू पाचन बेहतर रखने के लिए भी खासतौर से जाने जाते हैं।
पंजीरी के लड्डू कब खाएं?
पंजीरी के लड्डू का भरपूर फायदा उठाने के लिए इसे दिन के समय खाना सही माना जाता है क्योंकि इसी समय शरीर को सबसे ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। रात में शरीर आराम करता है, ऐसे में लड्डू रात के खाने में नहीं खाने की सलाह दी जाती है।
