विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पनीर या अंडा किसमें पाया जाता है ज्यादा प्रोटीन, जानें क्या है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर

Published: Wed, 02 Apr 2025 04:26 PM (IST)

पनीर और अंडा दोनों ही प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं। हालांकि अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर इन दोनों ...और पढ़ें

पनीर या अंडा- क्या है ज्यादा बेहतर (Picture Credit- Freepik)
पनीर या अंडा- क्या है ज्यादा बेहतर (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है, तो शरीर में कई अहम कार्य करता है।
  2. अंडा और पनीर प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है।
  3. हालांकि, अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि दोनों में से क्या ज्यादा बेहतर है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों के विकास, सेल्स रिपेयरिंग और शरीर को एनर्जी देने में अहम भूमिका निभाता है। अंडा और पनीर दोनों प्रोटीन के अच्छे और आसानी से मिलने वाले सोर्स हैं, लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि दोनों में से कौन-सा बेहतर है और किसमें ज्यादा प्रोटीन होता है? तो आइए, इन दोनों के प्रोटीन और पोषण मूल्य के बारे में विस्तार से जानते हैं-

अंडे में प्रोटीन और पोषण

अंडे को कंप्लीट फूड कहा जाता है, क्योंकि इससे हमें अच्छी गुणवत्ता वाले सारे प्रोटीन की प्राप्ति होती है।

  • प्रोटीन की मात्रा- एक मीडियम साइज अंडे (45-50 ग्राम) में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है।
  • न्यूट्रिशनल वैल्यू- अंडा हमारे शरीर को सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड प्रदान करता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत और विकास के लिए जरूरी होता हैं।अंडे में विटामिन डी, बी12, कोलीन और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमागी स्वास्थ्य और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
  • लो-कैलोरी फूड है अंडा- अंडा एक लो-कैलोरी (लगभग 70 कैलोरी प्रति अंडा) फूड है, जो अच्छा पोषण देने के साथ-साथ यह वेट मैनेजमेंट के लिए एक अच्छा विकल्प बनता है।

यह भी पढ़ें-  गर्मियों में दही से बनी ये डिश दोगुना कर देंगी खाने का मजा, लंच या डिनर के लिए हैं बेस्ट

पनीर में प्रोटीन और पोषण

पनीर, खासतौर पर वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है।

  • प्रोटीन की मात्रा- 100 ग्राम पनीर में लगभग 18-20 ग्राम प्रोटीन होता है, जो अंडे की तुलना में ज्यादा है।
  • न्यूट्रिशनल वैल्यू- इसमें केसीन प्रोटीन होता है, जो धीरे-धीरे पचता है और मांसपेशियों को लंबे समय तक प्रोटीन प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन बी12 होते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में सहायक हैं।
  • कैलोरी- पनीर में मौजूद फैट एनर्जी को बनाए रखता है, लेकिन इसमें मौजूद हाई कैलोरी (लगभग 250 कैलोरी प्रति 100 ग्राम) की वजह से इसे एक नियंत्रित मात्रा में ही खाना चाहिए।

अंडा और पनीर: किसे चुनें?

अगर आपको कम कैलोरी में जल्दी पचने वाला प्रोटीन चाहिए, तो अंडा बिल्कुल परफेक्ट है। वहीं, अगर मांसपेशियों के विकास और लंबे समय तक प्रोटीन की जरूरत है, तो पनीर बेहतर है। दोनों के न्यूट्रिशनल वैल्यू को देखते हुए, इन्हें अपनी डाइट में संतुलित तरीके से शामिल करना सबसे अच्छा विकल्प है।

निष्कर्ष

अंडा और पनीर, दोनों अपने-अपने तरीके से प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं। आपका चयन आपकी शारीरिक जरूरतों, डाइट गोल और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। फिटनेस और हेल्थ के लिए इन्हें सीमित मात्रा में ही अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

यह भी पढ़ें-  जोड़ों का दर्द कम करने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक, सहजन के सूप से मिलेंगे कई फायदे, नोट कर लें रेसिपी