गुड़ नहीं, बंगालियों का इमोशन है नोलेन गुड़...' पर स्वाद चखने के लिए क्यों करना पड़ता है 8 महीने इंतजार?
नोलेन गुड़ बंगालियों के लिए सिर्फ एक पकवान नहीं, बल्कि एक इमोशन है, जिसका स्वाद वे सर्दियों में ही चख पाते हैं।

बंगाल का खास नोलेन गुड़ (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोगों के लिए सर्दियों का मौसम सिर्फ गर्मी और उमस से राहत या रजाई-कंबल में बैठकर समय बिताना नहीं है। यह खास पकवानों और व्यंजनों का मजा उठाना भी है, जैसे- गाजर का हलवा, सरसों का साग और मक्के की रोटी, तिल-गुड़ के लड्डू। पर बंगालियों के लिए सर्दियां नोलेन गुड़ के लिए बेहद खास है, वो मिठास जिसका स्वाद सिर्फ इसी मौसम में चख सकते हैं।
बंगाल में नोलेन गुड़ इतना क्यों पसंद किया जाता है?
नोलेन गुड़ एक बंगाली शब्द होता है जिसका मतलब नया गुड़ होता है। यह गुड़ खजूर के पेड़ से निकालने वाले रस से तैयार किया जाता है। यह हर घर में पाए जाने वाले गन्ने के रस से बने गुड़ से बहुत अलग है क्योंकि इसका स्वाद काफी रिच और फ्लेवर थोड़ा-थोड़ा कैरेमल से मिलता-जुलता है। इसमें भी नोलेन गुड़ की खुशबू ऐसी है कि कोई भी दूर से इससे बनने वाली डिश को पहचान ले।
गुड़ को खाने के भी हैं दो तरीके
बंगाली लोग गुड़ को दो तरह से खाते हैं, जिसे झोला और पाटली गुड़। जब नोलेन गुड़ को थोड़ा गाढ़ा और चमकदार टेक्स्चर देकर लिक्विड फॉर्म में रखा जाता है तो वो झोला गुड़ कहलाता है। वहीं, जब गुड़ को इतना गाढ़ा कर दिया जाए कि वो ठोस आकार में आ जाए, तो वह पाटली गुड़ कहा जाता है। इस तरह जरूरी नहीं कि नोलेन गुड़ को सिर्फ किसी डेजर्ट में या स्वीट डिश बनाकर ही डाला जा सकता है। आप एक रोटी में लिक्विड गुड़ लेकर भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
नोलेन गुड़ के लिए सालभर करना पड़ता है इंतजार
जहां एक तरफ सामान्य गन्ने से बने गुड़ को सालभर मार्केट से खरीदा जा सकता है, तो दूसरी तरफ नोलेन गुड़ का सीजन नवंबर से फरवरी तक ही होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका समय तापमान और रस निकालने की प्रक्रिया पर निर्भर करता है। बंगाल के गांवों में नवंबर महीने से ही खजूर के पेड़ से गुड़ निकालने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और जो लोग इसे निकालते हैं वो शिउली कहलाते हैं।
शिउली शाम के समय पेड़ों पर चढ़कर उसपर चीरा लगाते हैं और मिट्टी के बर्तनों को उस हिस्से पर बांध देते हैं। इससे रातभर रस निकलता रहता है, जिसे अगली सुबह बर्तनों से निकालकर गुड़ तैयार किया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया मौसम पर निर्भर करती है क्योंकि ठंड के मौसम में फर्मेन्ट का प्रोसेस बहुत धीमा रहता है। ऐसे में नोलेन गुड़ का स्वाद चखने के लिए बंगालियों के पास कुछ ही महीनों का समय होता है।
सर्दियों में बदल जाता है बंगाली मिठाइयों का मेन्यू
नोलेन गुड़ के मौसम में आप पाएंगे कि सभी मिठाइयों की दुकान पर इसी गुड़ से बनी चीजें मिल रही हैं, जैसे- नोलेन गुड़ मिष्टी दोई, नोलेन गुड़ रसगुल्ला, नोलेन गुड़ रसगुल्ला, नोलेन गुड़ पायेश। इस तरह कैरमेल मिठास वाले गुड़ का डोज मिठाइयों के स्वाद को भी दोगुना बढ़ा देता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।