विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न सब्जी की जरूरत, न अचार की...गुड़ वाली आंवले की लौंजी से बढ़ाएं रोटी-पराठे का स्वाद, झटपट बन जाएगी रेसिपी

Published: Sun, 22 Nov 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

यह विटामिन-सी से भरपूर आंवले की लौंजी रोटी-पराठे के साथ स्वाद बढ़ाएगी और झटपट तैयार होगी। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में हरी-पत्तेदार सब्जियों के साथ ही आंवले भी खूब मिलते हैं। विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर आंवले को हम मुरब्बा, अचार और कैंडी बनाकर खाने में शामिल करते हैं। 

अगर आप इस बार कुछ अलग स्वाद चखने की सोच रहे हैं, तो क्यों न आंवले की खट्टी-मीठी लौंजी बनाई जाए। इसे बिना सब्जी के रोटी-पराठे के साथ भी बड़े चाव से खाया जाता है। आइए जानते हैं इसकी खास रेसिपी: 

सामग्री 

  • 250 ग्राम आंवला 

  • 200 ग्राम गुड़ 

  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना 

  • 1 छोटा चम्मच सौंफ 

  • 1 चुटकी हींग 

  • 1 छोटा चम्मच हल्दी 

  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 

  • 1 छोटा चम्मच नमक 

  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च 

  • 1/2 छोटा चम्मच काला नमक 

  • 1/2 कप पानी 

  • 2 बड़े चम्मच सरसों तेल 

विधि 


  1. आंवला की लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम आंवला लेकर उसे अच्छे से धो लें। 

  2. अब एक बर्तन में 2 गिलास पानी डालकर उबलने के लिए रख दें। इसी में आंवला डालकर 5-10 मिनट तक उबालें।

  3. आप चाहे तो कुकर में पानी के साथ आंवला डालकर 2 सीटी लगा सकते हैं। 

  4. आंवला जब उबल जाएं तो उन्हें अलग ठंडा होने के रख देना है और फिर चाकू की मदद से उसके बीज भी निकाल लें। 

  5. अगले स्टेप में गैस पर पैन रखकर उसमें 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालें। 

  6. तेल के गर्म होने के बाद उसमें 1 छोटा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच मेथी दाना, 1 चुटकी हींग तीनों चीज डालकर चटकने दें। 

  7. इसके तुरंत बाद 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च और 1 छोटा चम्मच हल्दी डाल दें। 

  8. इसे 10-15 सेकंड्स तक धीमी आंच पर भूनने के बाद उबले हुए आंवले भी अच्छे से मिक्स कर लें। 

  9. फिर 200 ग्राम गुड़, 1 छोटा चम्मच नमक, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक और 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर भी डालें। 

  10. सबसे आखिर में 1/2 कप पानी मिलाएं और चम्मच से 1 मिनट तक चलाते रहें। 

  11. इस मिश्रण को कम से कम 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, खासकर गुड़ के पिघल जाने तक गैस बंद न करें। 

  12. इस बात का भी ध्यान रखें कि चाशनी एक तार वाली एकदम गाढ़ी होनी चाहिए। 

  13. इस तरह तैयार है आपकी विन्टर स्पेशल आंवले की लौंजी, इसे ठंडा होने के बाद कंटेनर में भरकर रख लें। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।