विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न उंगलियां जलेंगी, न होगी मशक्कत! उबले आलू का छिलका हटाने के लिए अपनाएं ये 3 हैक्स, मक्खन की तरह होगा अलग

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:10 PM (IST)

इस आर्टिकल में आप कुछ ऐसे किचन हैक्स के बारे में जानेंगे, जिनका इस्तेमाल करने पर न सिर्फ आपकी उंगलियां जलने से बचेंगी बल्कि समय भी बर्बाद नहीं होगा।

उबले आलू का छिलका छीलने में छूटते हैं पसीने? (Image Source: AI-Generated)

उबले आलू का छिलका छीलने में छूटते हैं पसीने? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आलू के पराठे हों, समोसे हों या फिर मसालेदार आलू की सब्जी, उबले हुए आलू हर भारतीय रसोई की जान होते हैं। हालांकि, जब बात इन गरम-गरम आलुओं को छीलने की आती है, तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। उंगलियां जलती हैं, छिलका आलू के साथ चिपक कर टूटता है और न जाने कितना समय बर्बाद होता है।

अगर आप भी गरम आलू छीलते समय उंगलियां जला बैठते हैं, तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए 3 ऐसे जबरदस्त किचन हैक्स लेकर आए हैं, जिनसे आलू का छिलका बिना किसी मेहनत के, मक्खन की तरह फिसल कर अलग हो जाएगा।

बीच में चीरा लगाने का तरीका

यह तरीका सबसे ज्यादा आसान और असरदार है। आलुओं को उबलने के लिए कुकर में डालने से पहले, एक चाकू लें और आलू के बिल्कुल बीचों-बीच एक हल्का-सा चीरा लगा दें। ध्यान रहे, कट सिर्फ छिलके पर लगना चाहिए, आलू के अंदर तक नहीं।

इसके बाद आलुओं को हमेशा की तरह उबाल लें। जब आलू उबल जाएं, तो उन्हें बाहर निकालें। आप देखेंगे कि चीरे वाली जगह से छिलका अपने आप अलग होने लगा है। अब बस आलू के दोनों किनारों को पकड़ें और छिलके को बाहर की तरफ खींच लें। छिलका किसी टोपी की तरह एक झटके में बाहर आ जाएगा।

बर्फ वाले ठंडे पानी का शॉक

होटल और रेस्टोरेंट के शेफ अक्सर इसी ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए आपको बस एक कटोरे में एकदम ठंडा पानी तैयार रखना है। जैसे ही आपके आलू उबल जाएं, उन्हें सीधे गरम पानी या कुकर से निकालकर इस बर्फ वाले पानी में डाल दें।

इन्हें सिर्फ 1 से 2 मिनट तक ठंडे पानी में रहने दें। अचानक गरम से ठंडे माहौल में जाने की वजह से आलू अंदर से हल्का सिकुड़ जाता है और छिलका अपनी पकड़ छोड़ देता है। इसके बाद आप जैसे ही आलू को हाथ लगाएंगे, छिलका बिना चिपके मक्खन की तरह फिसल कर निकल जाएगा। सबसे अच्छी बात कि इससे आपकी उंगलियां बिल्कुल नहीं जलेंगी।

डिब्बे में हिलाने वाली तरकीब

अगर आपको एक साथ बहुत सारे छोटे आलू छीलने हैं, तो एक-एक करके छीलने में बहुत समय लगेगा। इसके लिए एक प्लास्टिक का डिब्बा लें, जिसका ढक्कन टाइट बंद होता हो। उबले हुए गरम आलुओं को इस डिब्बे में डालें और साथ में थोड़ा-सा ठंडा पानी मिला दें।

अब डिब्बे का ढक्कन मजबूती से बंद करें और इसे 10 से 15 सेकंड तक जोर-जोर से हिलाएं। डिब्बे के अंदर आलुओं के आपस में टकराने और ठंडे पानी के असर से छिलके अपने आप टूटकर अलग हो जाएंगे। डिब्बा खोलें और पानी से निकालकर आलुओं को एक बार साफ पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें- फ्रिज में रखते ही काला पड़ जाता है हरा धनिया और पुदीना? इन आसान हैक्स से हफ्तों तक रहेंगे बिल्कुल ताजा

यह भी पढ़ें- कुकर की सीटी बजते ही गैस पर छिटक आती है दाल? हर गृहिणी के काम आएंगे ये 3 देसी जुगाड़